नेपानगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: एल्यूमिनियम तार चोरी के 3 शातिर चोर गिरफ्तार, 6.50 लाख का मशरूका जब्त | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

नेपानगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: एल्यूमिनियम तार चोरी के 3 शातिर चोर गिरफ्तार, 6.50 लाख का मशरूका जब्त | New India Times

थाना नेपानगर अंतर्गत पुलिस चौकी नावरा ने बिजली के एल्यूमिनियम तार चोरी के मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 6 लाख 50 हजार रुपये मूल्य का मशरूका जब्त किया है।

पुलिस विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपियों ने करीब 2 लाख 50 हजार रुपये मूल्य के एल्यूमिनियम विद्युत तार चोरी करना स्वीकार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से चोरी के एल्यूमिनियम तार एवं घटना में प्रयुक्त अर्टिगा कार (क्रमांक MP09 CL 4512) सहित कुल 6.50 लाख रुपये का मशरूका जब्त किया गया है।

प्रकरण के अनुसार, दिनांक 20.10.2025 को कनिष्ठ यंत्री एमपीईबी डाबिया खेड़ा द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि दिनांक 12.10.2025 को हिवरा नदी पुलिया के पास अज्ञात चोरों द्वारा विद्युत लाइन के 5 सीमेंट पोल गिराकर 1300 मीटर एल्यूमिनियम तार चोरी किया गया।

इसके बाद दिनांक 18.10.2025 को ग्राम साईखेड़ा में सड़क किनारे रखे गए 3000 मीटर तार चोरी कर लिए गए। इस प्रकार कुल 4300 मीटर एल्यूमिनियम तार की चोरी हुई। इस संबंध में थाना नेपानगर में अपराध क्रमांक 458/2025, धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

पुलिस अधीक्षक श्री देवेंद्र पाटीदार ने किसानों की सिंचाई व्यवस्था प्रभावित होने को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक ज्ञानू जायसवाल एवं चौकी प्रभारी उप निरीक्षक हेमेन्द्र सिंह चौहान को आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए।

एसडीओपी नेपानगर श्री निर्भयसिंह अलावा के मार्गदर्शन में गठित पुलिस टीम ने संदेह के आधार पर शाहरुख एवं माखन उर्फ विशाल (निवासी पुनासा) को हिरासत में लेकर पूछताछ की। तकनीकी एवं मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ करने पर आरोपियों ने अपने साथियों मुकेश प्रजापति, इमरान खान एवं विनोद के साथ मिलकर पलासुर रोड, साईखेड़ा, देड़तलाई एवं खकनार क्षेत्र से विद्युत खंभों पर लगे एल्यूमिनियम तार चोरी करना स्वीकार किया।

फरार आरोपी मुकेश प्रजापति थाना नर्मदानगर क्षेत्र का निगरानी बदमाश है तथा पूर्व में एमपीईबी में आउटसोर्स कर्मचारी रह चुका है। उसके विरुद्ध वर्ष 2015 एवं 2020 में भी एल्यूमिनियम तार चोरी के प्रकरण दर्ज हैं, जबकि वर्तमान में जिला हरदा के विभिन्न थाना क्षेत्रों में भी प्रकरण पंजीबद्ध हैं।

आरोपियों द्वारा चोरी किए गए तारों को शाहरुख की अर्टिगा कार से ले जाकर छिपाया जाता था तथा अवसर मिलने पर बेच दिया जाता था। पुलिस ने तार बिक्री से पहले ही आरोपियों को पकड़ लिया।

गिरफ्तार आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड लिया जाएगा, जिससे अन्य चोरी की घटनाओं के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की जा सके।

गिरफ्तार आरोपी:

शाहरुख पिता शफी खान, उम्र 28 वर्ष, निवासी पुनासा, जिला खंडवा

माखन उर्फ विशाल पिता हरिराम प्रजापति, उम्र 24 वर्ष, निवासी पुनासा

विनोद पिता रामप्रसाद कलम (जाति कोरकू), उम्र 33 वर्ष, निवासी ग्राम दामखेड़ा, पुनासा

फरार आरोपी:

मुकेश पिता हरिराम प्रजापति, उम्र 28 वर्ष, निवासी पुनासा

इमरान उर्फ इम्मू पिता शफी खान, उम्र 28 वर्ष, निवासी हरदा

जब्त मशरूका:

एल्यूमिनियम विद्युत तार के 10 बंडल

घटना में प्रयुक्त अर्टिगा वाहन MP09 CL 4512 (कीमत लगभग 4 लाख रुपये)

02 मोबाइल फोन

कुल कीमत: 6 लाख 50 हजार रुपये

सराहनीय भूमिका:

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी ज्ञानू जायसवाल, चौकी प्रभारी नावरा उप निरीक्षक हेमेन्द्र सिंह चौहान, प्र.आर. संदीप पटेल, दीपक राजपूत, सुभाष मोरे, आरक्षक संदीप वानखेड़े, सुनील मगरे एवं सायबर सेल के आरक्षक ललित का सराहनीय योगदान रहा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article