मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:
जुन्नारदेव पुलिस अनु विभाग के अंतर्गत पुलिस थाना दमुआ थाना प्रभारी प्रमोद सिरसाम ने बताया कि तामिया नदी में डूबने से एक व्यक्ति की मृत्यु की सूचना पर तत्काल घटनास्थल पहुंचे मामले पर बताया कि वार्ड क्रमांक 5 रामपुर तांसी में व के डबल स्टोरी क्वार्टर में निवासरत डब्ल्यू सीएल में कारपेंटर के पद पर कार्यरत अमृत एक मिलिंद रागासे पिता मनीराम रागासे उम्र 56 साल निवासी रामपुर तांसी के बताए जा रहे हैं 19 तारीख से ड्यूटी नहीं जा रहे थे कल शनिवार करीब 9:00 बजे खाना खाए और क्वार्टर के समीप कमरे में सो गए दिन रविवार सुबह 4:00 बजे घर वालों ने देखा कि तो घर में नहीं मिले तलाश करने पर तांसी खदान के पास लोहा पुल जहां विसर्जन स्थल भी है वहां पर शव तैरता हुआ दिखाई दिया पुलिस ने मार्ग क्रमांक 87/25 दर्ज कर मामले की जांच शुरू की, शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपा।
