चिरचिटा सुखजू में पुलिस ने आठ पेटी देसी शराब की जब्त, आरोपी कार समेत फरार | New India Times

राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2025/12/VID-20251221-WA0151.mp4
New India Times

देवरी थाना क्षेत्र के ग्राम चिरचिटा सुखजू में गाँव वालों द्वारा शराबबंदी लागू किए जाने के बाद चोरी छुपे शराब की तस्करी किए जाने की जानकारी लगते ही पूरा गाँव शराब पकड़वाने के लिए रात्रि में उमड़ आया,फिर में बड़ी संख्या में गाँव की महिलाएं, बच्चे और पुरुष लाठी डंडे लेकर सड़क पर इकट्ठे हो गए, जब इसकी जानकारी शराब तस्करों को मिली, तो वह पुलिया के पास सड़क किनारे खाई में आठ पेटी अवैध शराब छिपाकर कार से भाग गए थे।

जिसकी सूचना मिलने पर थाना प्रभारी समरथ सीनम पुलिस बल के साथ पहुँच कर‌ग्राम चरचिटा सुखजू की पुलिया के पास 8 पेटी देशी अवैध शराब जब्त की  है, थाना प्रभारी समरथ सीनम ने बताया कि आठ पेटी प्लेन देसी शराब अवैध रूप से कार से परिवहन की जा रही थी जो आरोपित पुलिया के पास रात्रि में फेंककर भाग गए थे, जिसमें आलोक पिता राजेश दुबे निवासी नया नगर केसली, राम कृष्ण पिता निवासी हरिराम यादव चिरिचटा सुखजू पर धारा 34/2 का अपराध दर्ज किया है।

दोनों आरोपी फरार चल रहे हैं जिनकी तलाश की जा रही है, उन्होंने बताया कि शराब पर रायसेन जिले से तस्करी के सबूत मिले हैं, तस्करी में लिप्त कार और आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा,इस कार्रवाई में प्रधान आरक्षक अंसार खान, आरक्षक पूरन यादव,लवकुश, राजीव एवं अमित का योगदान रहा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version