अबरार अली, ब्यूरो चीफ, सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:

आज दिनांक 21/12/2025 को AIMIM (ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन) की बैठक विधानसभा इटवा, जिला पंचायत वार्ड नंबर 12 के ग्राम पंचायत दुफेड़िया में जिला महासचिव खान रिजवान ज़फरुल्लाह की अध्यक्षता में रखी गई।
मुख्य अतिथि प्रदेश महासचिव मोहम्मद सलमान मालिक ने नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए कहा कि देश और समाज में अराजकता का बोलबाला है, सामाजिक असमानता अत्यधिक बढ़ गई है। जनता को धार्मिक नाम पर लड़ाकर अपनी नाकामियों को छुपाया जा रहा है, जिससे असंतोष फैल रहा है।
जिले में खाद की समस्या ने किसानों की कमर तोड़ दी है, लेकिन सरकार और प्रशासन के लोग दरगाह, मस्जिद, मदरसों और मजार पर विवाद खड़ा कर असली मुद्दों से ध्यान भटका कर तनाव पैदा कर रहे हैं, जिसे जनता बखूबी समझ रही है। आने वाले समय में जनता इसका जवाब जरूर देगी।
वार्ड 12 से हिदायतुल्लाह शम्सी ने कहा कि ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन जनता के हर मुद्दे के साथ खड़ी है और जनता की हर समस्या को दूर करने के लिए हमेशा संघर्ष करती रहेगी।
इस अवसर पर कार्यक्रम के इंचार्ज मोहम्मद ईसा शोएब, नगर अध्यक्ष इटवा अजीम सय्यद, मुजीबुर्रहमान प्रधान पुरैना, रहमुल्लाह साहब, नसीर पठान, मुबारक हुसैन आदि लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
