छिंदवाड़ा पुलिस ने अंतर्राज्यीय चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, एक महिला सहित 5 गिरफ्तार | New India Times

आसिम खान, ब्यूरो चीफ, छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

छिंदवाड़ा पुलिस के देहात थाना ने अंतर्राज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए एक महिला सहित पाँच आरोपियों को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात, घटना में प्रयुक्त क्रेटा कार और चोरी की गई टाटा टियागो कार सहित कुल 11 लाख रुपये का माल बरामद किया।

देहात थाना प्रभारी गोविंद सिंह राजपूत ने बताया कि 03 दिसंबर 2025 को फरियादी प्रशांत उपरे, निवासी एस.आर. कॉलोनी पोआमा, ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी पत्नी के बाहर जाने के दौरान अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़कर लगभग 3 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और घर में खड़ी टाटा टियागो कार चोरी कर ली।

मुखबिर और साइबर सेल की मदद से पुलिस ने 20 दिसंबर 2025 को सौंसर के पास से तीन आरोपियों को क्रेटा कार सहित पकड़ा।

पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की वारदात स्वीकार की। चोरी गए जेवरात आरोपियों द्वारा नागपुर निवासी एक महिला और उसके बेटे के माध्यम से बेचने की बात सामने आई, जिनसे पुलिस ने जेवरात भी बरामद किए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version