अतीश दीपंकर ब्यूरो चीफ, पटना (बिहार), NIT:

सुल्तानगंज थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार, सांख्यिकी पदाधिकारी राकेश कुमार, अंचल आरओ शालनी कुमारी, नगर परिषद सुल्तानगंज के वस्तु विभाग की रुचिका कुमारी और टाउन प्लानर सुषमा शिल्पी के नेतृत्व में पूरे सुल्तानगंज शहर में अतिक्रमण करने वाली दुकानों पर कार्रवाई की गई और दुकानदारों को निर्देश दिया गया कि दुकानें नाले के अंदर ही लगाएं। ऐसा न करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
इस मौके पर मजिस्ट्रेट राकेश कुमार ने बताया कि अतिक्रमण करने वाली दुकानों पर लगातार निरीक्षण और सर्च अभियान चलाया जाएगा, और सभी को शांति पूर्ण वातावरण में नाले के अंदर दुकान लगाने का निर्देश दिया गया। इस दौरान दर्जनों पुलिस कर्मी और नगर परिषद के कर्मचारी मौजूद थे।
