गुलशन परूथी, ब्यूरो चीफ, दतिया (मप्र), NIT:

ध्यान शिविर में दतिया कलेक्टर श्री स्वप्निल वानखड़े, पुलिस अधीक्षक दतिया श्री सूरज कुमार वर्मा सहित जिले के पुलिस अधिकारी–कर्मचारी उपस्थित रहे।

हार्टफुलनेस संस्था के मार्गदर्शन में पुलिसकर्मियों को ध्यान, ब्रेन एक्सरसाइज एवं ज्ञान मुद्राओं का अभ्यास कराया गया तथा तनाव प्रबंधन व एकाग्रता बढ़ाने के उपाय बताए गए।

कार्यक्रम में कलेक्टर महोदय ने ध्यान को आत्म–जागरूकता का साधन बताया, वहीं पुलिस अधीक्षक महोदय ने पुलिसकर्मियों से नियमित ध्यान कर मानसिक रूप से सशक्त रहने की अपील की।
