ज़फ़र खान, अकोट/अंकोल (महाराष्ट्र), NIT:
अकोट शहर में चल रही चुनावी घोषणा को लेकर माहौल काफी संवेदनशील बना हुआ था। स्थिति को देखते हुए अकोला जिले के पुलिस अधीक्षक श्री अर्चित चांडक के निर्देश पर अकोट उपविभागीय पुलिस अधिकारी श्री निखिल पाटिल तथा अकोट शहर थाना प्रभारी श्री अमोल माडवे के नेतृत्व में पुलिस का कड़ा बंदोबस्त किया गया।
इस दौरान ग्रामीण पुलिस थानों, एलसीबी टीम एवं अन्य पुलिस बलों को भी तैनात किया गया। चुनावी घोषणा कार्यक्रम में अकोट शहर से विभिन्न राजनीतिक दलों के उम्मीदवार चयनित होकर सामने आए। किसी दल को अधिक तो किसी को कम समर्थन मिला, लेकिन पुलिस की मुस्तैदी के कारण किसी भी प्रकार का विवाद या टकराव नहीं हुआ।
पुलिस की सतर्क व्यवस्था के चलते पूरे शहर में शांति और सौहार्द का माहौल बना रहा। आम जनता ने राहत की सांस ली और पुलिस की कार्यप्रणाली की सराहना की। अकोट शहर में इस प्रकार का अनुशासित और प्रभावी बंदोबस्त पहली बार देखने को मिला, जहां किसी भी दल के कार्यकर्ताओं के बीच कोई विवाद सामने नहीं आया।
शांति व्यवस्था बनाए रखने में सफल रही अकोट शहर पुलिस के प्रति आम जनता में प्रेम और सम्मान की भावना स्पष्ट रूप से देखने को मिली।
