सीएचसी मुकुन्दपुर को मिला फार्मासिस्ट व लैब टेक्नीशियन, क्षेत्रीय संचालक के निरीक्षण के बाद त्वरित कार्रवाई | New India Times

मोहम्मद इसहाक मदनी, ब्यूरो चीफ, मैहर (मप्र), NIT:

सीएचसी मुकुन्दपुर को मिला फार्मासिस्ट व लैब टेक्नीशियन, क्षेत्रीय संचालक के निरीक्षण के बाद त्वरित कार्रवाई | New India Times

मध्यप्रदेश के मैहर जिले की अमरपाटन विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुकुन्दपुर में वर्षों से फार्मासिस्ट एवं लैब टेक्नीशियन की कमी बनी हुई थी। इस कारण क्षेत्रीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. सूरज ठाकुरिया इस समस्या को लेकर लंबे समय से चिंतित थे।

सीएचसी मुकुन्दपुर को मिला फार्मासिस्ट व लैब टेक्नीशियन, क्षेत्रीय संचालक के निरीक्षण के बाद त्वरित कार्रवाई | New India Times

इस संबंध में बीएमओ अमरपाटन एवं सीएमएचओ सतना को कई बार मांग पत्र सौंपे गए, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी थी। इसी बीच क्षेत्रीय संचालक स्वास्थ्य सेवाएं रीवा, डॉ. एस.बी. अवधिया द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुकुन्दपुर का औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने कर्मचारियों की जानकारी ली, स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा गायनी कक्ष में भर्ती मरीजों से उनका हालचाल जाना। कम स्टाफ होने के बावजूद स्वास्थ्य सेवाएं संतोषजनक पाए जाने पर डॉ. अवधिया ने केंद्र प्रभारी डॉ. सूरज ठाकुरिया की सराहना की।

डॉ. अवधिया ने तत्काल फार्मासिस्ट एवं लैब टेक्नीशियन को स्वास्थ्य केंद्र मुकुन्दपुर में पदस्थ किए जाने का आश्वासन दिया और अगले ही दिन दोनों कर्मचारियों को ज्वाइन कराने के आदेश जारी कर दिए गए। आदेश जारी होते ही क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। क्षेत्रीय नागरिकों ने डॉ. एस.बी. अवधिया एवं डॉ. सूरज ठाकुरिया के प्रति आभार व्यक्त किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version