कार्यपालन यंत्री ने जुन्नारदेव क्षेत्र में जल जीवन मिशन के कार्यों का किया निरीक्षण | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

कार्यपालन यंत्री ने जुन्नारदेव क्षेत्र में जल जीवन मिशन के कार्यों का किया निरीक्षण | New India Times


लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग जुन्नारदेव विकासखंड के विभिन्न ग्रामों का भ्रमण कर जल जीवन मिशन के अंतर्गत संचालित निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान ग्राम बिछुआखुर्द में निर्माणाधीन उच्च स्तरीय टंकी के कार्यों का अवलोकन किया गया। इसके बाद ग्राम बदनूर में नल-जल योजना के माध्यम से किए जा रहे जल प्रदाय की वर्तमान स्थिति का निरीक्षण किया गया। पाइप लाइन विस्तार के दौरान क्षतिग्रस्त हुई सड़कों के मरम्मत कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिये मरम्मत किए गए हिस्सों का ‘कोर कटिंग’ के माध्यम से प्रयोगशाला परीक्षण कराने निर्देश पीएचई एसडीओ जामई को दिए गए ।
      भ्रमण के दौरान ग्राम पिंडरईकला में पाइप लाइन विस्तार कार्य की प्रगति एवं पूर्ण हो चुकी उच्च स्तरीय टंकी का भौतिक सत्यापन किया गया। साथ ही ग्राम पुरेना खालसा में निर्माणाधीन टंकी के कार्य का निरीक्षण किया गया।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version