विवेक जैन, नई दिल्ली, NIT:
नई दिल्ली के पश्चिम विहार स्थित मेपल गोल्ड रेडिसन ब्लू में नटराज आर्ट ग्रुप द्वारा नटराज फैशन वीक सीजन 120 का भव्य आयोजन किया गया। इस सीजन के फैशन शो और सिंगिंग कार्यक्रम में लोगों ने बढ़चढ़कर भाग लिया।
कार्यक्रम में लायन गुलफाम, तिलक खेड़ा, राजेश शर्मा (अध्यक्ष प्रकृति भक्त फाउंडेशन), गुरु राजेंद्र सिंह, बलबीर सिंह, अमित राय, बैजनाथ जैसी जानी-मानी हस्तियों ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। रेशमा गोधरा, जावेद खान, नीरज कुमार, राजेंद्र डोगरा, जूलियन जॉन, प्रदीप कुमार ने सेलिब्रिटी सिंगर और सीनियर मॉडल के रूप में हिस्सा लिया।
नटराज फैशन वीक के ऑडिशन में मिस्टर सिद्धेश जाधव, मिसेज स्वर्णालता प्रकाश, मिसेज सुचित्रा सुमन और मिस्टर लव इन किंग जूरी रहे। इस शो में मिस मुस्कान ब्यूटी कॉन्टेस्ट की विजेता रही, दूसरे स्थान पर समीक्षा सिंह और तीसरे स्थान पर मेघना रही। इरम को बेस्ट मॉडल चुना गया।
शो में लाइव मेकअप क्लास भी आयोजित की गई। पहला लाइव मेकअप हिमानी मेकओवर और दूसरा पूनम सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट द्वारा किया गया। ब्राइडल कंपटीशन में रूपाली विजेता रही, जिसमें किरण शर्मा ने मेकअप में सहायता की। शो को पवन गेरा ने होस्ट किया। नटराज क्लब के अध्यक्ष लकी कश्यप ने बताया कि यह उनका 120वां इवेंट था।
इस इवेंट में बीके प्रतिभा बहन (राजयोग शिक्षिका, माउंट आबू, राजस्थान), प्लेबैक सिंगर पंकज अंबरसरिया, राकेश देवी हुड्डा, राजवीर सोलंकी, कुसुम लता कौशिक, सीमा, गुलशन चौधरी, वीके शर्मा, मुकेश भोगल, गुरु राजेंद्र सिंह, बलबीर सिंह, राजेश (अध्यक्ष प्रकृति भक्त फाउंडेशन), मोनिका राज, सरिता सिंह राठी (गोल्ड मेडलिस्ट, वर्ल्ड पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2025) को ग्रेट इंडियन अवार्ड से सम्मानित किया गया।
लकी कश्यप ने बताया कि नटराज फैशन वीक का फाइनल आयोजन अप्रैल 2026 में होगा। इस कार्यक्रम में मुकेश जैन, मुकेश भोगल, सागर आदि का सहयोग रहा। मीडिया पार्टनर के रूप में अमरदीप गुप्ता, विपुल जैन (बागपत), तरुण, निवेश, राजेश चौहान, मुकेश भोगल, पंकज बात्रा उपस्थित रहे।
