चाचा के निधन के बाद भतीजा बना निर्विरोध सरपंच, सुजानपुर पंचायत को मिला नया नेतृत्व | New India TimesOplus_131072

राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2025/12/VID-20251219-WA0027.mp4

देवरी विकासखंड के ग्राम पंचायत सुजानपुर में रिक्त हुए सरपंच पद पर अभय सिंह लोधी निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। शुक्रवार को तहसील कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान एसडीएम मुनव्वर खान एवं तहसीलदार प्रीति रानी चौरसिया ने उन्हें निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किया। उल्लेखनीय है कि सुजानपुर ग्राम पंचायत के पूर्व सरपंच सुरजीत सिंह लोधी का कार्यकाल के दौरान कुछ दिनों पूर्व निधन हो गया था, जिसके बाद से सरपंच पद रिक्त चल रहा था। पंचायत निर्वाचन की प्रक्रिया के तहत उनके भतीजे अभय सिंह लोधी ने नामांकन किया और किसी अन्य प्रत्याशी के न होने से वे निर्विरोध सरपंच निर्वाचित घोषित किए गए।

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2025/12/VID-20251219-WA0028.mp4

सरपंच पद पर अभय सिंह लोधी के निर्विरोध चुने जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने फूल-मालाओं से स्वागत किया तथा मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version