मेघनगर में मांस-मटन दुकानों का औचक निरीक्षण, बिना लाइसेंस व गंदगी पर कार्रवाई | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

मेघनगर में मांस-मटन दुकानों का औचक निरीक्षण, बिना लाइसेंस व गंदगी पर कार्रवाई | New India Times

झाबुआ कलेक्टर श्रीमती नेहा मीणा एवं अनुविभागीय अधिकारी श्रीमती रितिका पाटीदार के निर्देशन में तथा तहसीलदार मेघनगर के नेतृत्व में मेघनगर नगर क्षेत्र में मांस-मटन की दुकानों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।

मेघनगर में मांस-मटन दुकानों का औचक निरीक्षण, बिना लाइसेंस व गंदगी पर कार्रवाई | New India Times

निरीक्षण के दौरान मोहसिन कुरैशी, वीआईपी मटन शॉप, मोहम्मद सफी, अनवर कुरैशी, कमरुद्दीन फखरुद्दीन कुरैशी सहित कई मटन दुकानों पर मौके पर लाइसेंस उपलब्ध नहीं पाए जाने के कारण कुल 1,000 रुपये का अर्थदंड आरोपित किया गया।

मेघनगर में मांस-मटन दुकानों का औचक निरीक्षण, बिना लाइसेंस व गंदगी पर कार्रवाई | New India Times

इसके साथ ही अफताब आरिफ गडूली आमीर चिकन सेंटर, अब्दुल सलाम रियाज चिकन सेंटर, जुनैद दुर्वेश, ईसाक दुर्वेश चिकन सेंटर की दुकानों पर गंदगी पाए जाने पर कुल 3 दुकानदारों पर 600 रुपये का अर्थदंड अधिरोपित किया गया।

मेघनगर में मांस-मटन दुकानों का औचक निरीक्षण, बिना लाइसेंस व गंदगी पर कार्रवाई | New India Times

वहीं ग्राम पंचायत बेड़ावली में संदीप प्रकाश मचार बिना एनओसी एवं लाइसेंस के चिकन व्यवसाय करते पाए गए। इस संबंध में तहसीलदार मेघनगर द्वारा जनपद सीईओ को पत्र जारी कर अवगत कराया गया कि जनपद क्षेत्र में नियमित निरीक्षण एवं पर्यवेक्षण नहीं किया जा रहा है।

उक्त कार्रवाई के दौरान तहसीलदार मेघनगर पलकेश परमार, ब्लॉक पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुरेश गौड़, स्वच्छता निरीक्षक सोहन रावत, नगर परिषद के अन्य कर्मचारीगण तथा थाना मेघनगर से उपनिरीक्षक कैलाश वसुनिया एवं आरक्षक बारिया उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version