दमुआ नगर पालिका में सतर्कता समिति की बैठक, एसटी-एससी लंबित प्रकरणों पर हुई विस्तृत चर्चा | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

दमुआ नगर पालिका में सतर्कता समिति की बैठक, एसटी-एससी लंबित प्रकरणों पर हुई विस्तृत चर्चा | New India Times

जुन्नारदेव अंतर्गत नगर पालिका परिषद दमुआ में सतर्कता समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता एसडीओपी सुनील वरकड़े ने की।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बैठक में एसटी-एससी (अनुसूचित जाति-जनजाति) के लंबित प्रकरणों में पीड़ितों को आ रही समस्याओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। साथ ही जाति प्रमाण पत्र से संबंधित मामलों एवं पीड़ितों को दी जाने वाली राहत राशि को लेकर भी गहन मंथन किया गया।

बैठक में सतर्कता समिति के कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से महिला एवं बाल विकास विभाग तथा स्वास्थ्य विभाग को समिति में शामिल किए जाने पर भी चर्चा हुई।

इस बैठक में प्रमुख रूप से एसडीओपी सुनील वरकड़े, भाजपा के पूर्व प्रत्याशी आशीष ठाकुर, विनोद निरापुरे, थाना प्रभारी प्रमोद सिरसाम, नगर पालिका सीएमओ अजय ठाकरे, नगर पालिका अध्यक्ष, एसटी-एससी सतर्कता समिति के सदस्यगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version