बकाया बिजली बिल पर सरकार की राहत, एसडीओ इटवा ने की योजना का लाभ लेने की अपील | New India Times

अबरार अली, ब्यूरो चीफ, सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2025/12/VID-20251218-WA0150.mp4
New India Times

विद्युत वितरण उपखण्ड प्रथम इटवा के उपखण्ड अधिकारी ने क्षेत्र के सभी बकाया बिजली बिल वाले उपभोक्ताओं से सरकार द्वारा संचालित बिजली बिल छूट योजना का लाभ उठाने की अपील की है।

एसडीओ राजकुमार ने 18 दिसंबर 2025 को बताया कि क्षेत्र के सभी बकायेदार विद्युत उपभोक्ता इस योजना के तहत अपने बकाया बिजली बिल पर सरकारी नियमों के अनुसार छूट प्राप्त कर सकते हैं। इस योजना का उद्देश्य आम उपभोक्ताओं को आर्थिक राहत प्रदान करना है।

उन्होंने कहा कि जिन उपभोक्ताओं के बिजली बिल बकाया हैं, वे निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार विभाग से संपर्क कर योजना का लाभ ले सकते हैं। यह योजना सीमित अवधि के लिए लागू है, इसलिए पात्र उपभोक्ता समय रहते आवेदन अवश्य करें।

विद्युत उपभोक्ता अपने नजदीकी बिजली उपकेंद्र अथवा विद्युत कार्यालय इटवा में संपर्क कर बकाया बिजली बिल का पूरा विवरण प्राप्त करें और योजना के अंतर्गत निर्धारित राशि जमा कर छूट का लाभ लें।

उपखण्ड अधिकारी राजकुमार ने स्पष्ट किया कि उपभोक्ता किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल विद्युत विभाग द्वारा जारी की गई आधिकारिक जानकारी के आधार पर ही प्रक्रिया पूरी करें।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version