नगर पालिका परिषद ने किया निर्माण कार्यों का निरीक्षण, गुणवत्ता सुधार व समय-सीमा में पूर्णता के निर्देश | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

जुन्नारदेव नगर पालिका क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में चल रहे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता जांचने के लिए नगर पालिका परिषद का एक दल निर्माण स्थलों पर पहुंचा।

दल ने कार्यों की गुणवत्ता का निरीक्षण करते हुए संबंधित ठेकेदारों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार वार्ड क्रमांक 9 एवं 11 में पेवर ब्लॉक सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण किया गया। इस दौरान मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती नेहा धुर्वे, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश सालोडे, वार्ड पार्षद संजय जैन, अपील समिति सदस्य, सभापति एवं वार्ड क्रमांक 9 के सभापति अमित उपस्थित रहे।

निरीक्षण के दौरान संबंधित एजेंसी को निर्माण कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा वार्ड में किए गए अतिक्रमण को हटाने के निर्देश दिए गए।

इसी क्रम में वार्ड क्रमांक 12 में नाली निर्माण कार्य का निरीक्षण किया गया, जहां ठेकेदार को कार्य की गुणवत्ता बनाए रखने एवं अन्य आवश्यक निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान कार्यस्थल पर नगर पालिका के सब इंजीनियर अनुराग सरिया, हर्ष सूर्यवंशी, वार्ड पार्षद राजेंद्र सूर्यवंशी एवं स्थानीय वार्डवासी उपस्थित रहे।

By nit

Exit mobile version