स्कूल से प्रेजेंट लगाकर शिक्षक विद्यार्थियों के साथ हुए बिना बताए गायब, जनप्रतिनिधियों ने किया निरीक्षण तो हुआ खुलासा | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

स्कूल से प्रेजेंट लगाकर शिक्षक विद्यार्थियों के साथ हुए बिना बताए गायब, जनप्रतिनिधियों ने किया निरीक्षण तो हुआ खुलासा | New India Times

जुन्नारदेव क्षेत्र में शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। जानकारी के अनुसार आज जनपद सदस्य शनिलाल लाल, परतेती सुरेश आमेर, दिनेश यदुवंशी, दुर्गेश परतेती और जातर लाल परतेती हायर सेकेंडरी स्कूल बिलावरकला पहुंचे।

स्कूल से प्रेजेंट लगाकर शिक्षक विद्यार्थियों के साथ हुए बिना बताए गायब, जनप्रतिनिधियों ने किया निरीक्षण तो हुआ खुलासा | New India Times

स्कूल में पदस्थ शिक्षक नरेन्द्र कुमार द्वारा हस्ताक्षर कर रजिस्टर में विद्यार्थियों की उपस्थिति दर्ज की गई थी। इसके बाद शिक्षक और बच्चे स्कूल से चले गए। जनप्रतिनिधियों ने निरीक्षण किया तो स्कूल में कोई विद्यार्थी उपस्थित नहीं पाया गया।

स्कूल से प्रेजेंट लगाकर शिक्षक विद्यार्थियों के साथ हुए बिना बताए गायब, जनप्रतिनिधियों ने किया निरीक्षण तो हुआ खुलासा | New India Times

स्कूल के शिक्षकों ने बताया कि स्वास्थ्य ठीक नहीं होने के कारण बच्चे और शिक्षक स्कूल से चले गए। इसके बाद बच्चों से फोन पर संपर्क किया गया तो पता चला कि उन्हें राडेकर सर के कहने पर परासिया ले जाया गया।

ग्रामवासियों द्वारा निरीक्षण के बाद पंचनामा तैयार कर बीईओ और ए.सी. अधिकारी को सूचित किया गया। ग्रामवासियों ने कहा कि ऐसे शिक्षक को तत्काल हटाया जाना चाहिए।

बीईओ ओ.पी. जोशी ने बताया कि प्रिंसिपल से छुट्टी लेकर शिक्षक स्कूल से गए थे। यदि शिकायत सही पाई जाती है तो जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article