मंझनपुर में हिंदू सम्मेलन का आयोजन, समाज की एकजुटता और सांस्कृतिक जागरण पर दिया गया ज़ोर | New India Times

अंकित तिवारी, ब्यूरो चीफ, प्रयागराज (यूपी), NIT:

मंझनपुर में हिंदू सम्मेलन का आयोजन, समाज की एकजुटता और सांस्कृतिक जागरण पर दिया गया ज़ोर | New India Times

सकल हिंदू समाज के तत्वावधान में मंझनपुर में हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के क्षेत्र प्रचारक प्रमुख सुभाष जी उपस्थित रहे।

मंझनपुर में हिंदू सम्मेलन का आयोजन, समाज की एकजुटता और सांस्कृतिक जागरण पर दिया गया ज़ोर | New India Times

कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षाविद् डॉ. रवींद्र नाथ शुक्ला ने की, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में खाद्य विभाग की असिस्टेंट कमिश्नर ममता चौधरी मौजूद रहीं। सम्मेलन का संचालन मुकुंदी लाल केशरवानी ने किया। मुख्य वक्ता सुभाष जी ने अपने संबोधन में कहा कि आज हिंदू समाज को एकजुट होने की सख्त आवश्यकता है।

उन्होंने समाज से सामाजिक बुराइयों को त्यागकर संगठित होने का आह्वान किया। साथ ही पर्यावरण संरक्षण, महिला सम्मान, खाद्य सुरक्षा और जल संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि हिंदू समाज को अपनी प्राचीन सनातन संस्कृति को समझना चाहिए और उसे आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना चाहिए।

अध्यक्षता कर रहे डॉ. रवींद्र नाथ शुक्ला ने कहा कि हमारी संस्कृति ने विश्व को आयुर्वेद और योग जैसे अमूल्य उपहार दिए हैं, जिनका कोई दुष्प्रभाव नहीं है और जो हमें स्वस्थ तथा निरोग बनाए रखते हैं। विशिष्ट अतिथि ममता चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय संस्कृति संपूर्ण विश्व के कल्याण की भावना से प्रेरित है।

इस अवसर पर शिव प्रसाद, शशांक खरे, सत्यनारायण, वेद प्रकाश सत्यार्थी, चंद्र प्रकाश, हिंदू जागरण मंच के यशवंत यदुवंश, पुष्पेंद्र पांडेय, आशीष कुमार बच्चा, झल्लर चौरसिया, प्रेमचंद चौधरी, सर्वेश पटेल, हनुमान पटेल, शिव बरन, ऋषभ द्विवेदी, शिवांशु शुक्ला, शिव शंकर लोधी, कमलेश, भुवनेश्वर तिवारी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में हिंदू समाज की एकता, संगठन और सांस्कृतिक जागरण पर विशेष बल दिया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version