पानी संकट को लेकर ग्रामीणों का उग्र प्रदर्शन, चक्का जाम व पुतला दहन, 8 दिनों में समाधान का आश्वासन | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

पानी संकट को लेकर ग्रामीणों का उग्र प्रदर्शन, चक्का जाम व पुतला दहन, 8 दिनों में समाधान का आश्वासन | New India Times

जुन्नारदेव विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत डूंगरिया में भीषण जल संकट को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। जानकारी के अनुसार, आज ग्रामीणों ने बस स्टैंड पर चक्का जाम कर पुतला दहन किया और जैन कुएं में डब्ल्यूसीएल द्वारा मोटर पंप चलाने की मांग को लेकर कन्हान प्रबंधक को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान सरपंच सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे।

पानी संकट को लेकर ग्रामीणों का उग्र प्रदर्शन, चक्का जाम व पुतला दहन, 8 दिनों में समाधान का आश्वासन | New India Times

ग्रामीणों ने चार सूत्रीय मांगों को लेकर प्रशासन को अवगत कराया।

1. डब्ल्यूसीएल विभाग द्वारा ओसी फेस-4, फेस-5 एवं फेस-6 के अंतर्गत मुआवजा देकर वर्ष 1988 में एक सरकारी एवं एक निजी कुआं तोड़ा गया था। उस समय डब्ल्यूसीएल एवं तत्कालीन सरपंच के बीच यह अनुबंध हुआ था कि जब तक ग्राम पंचायत डूंगरिया में निस्तारी पानी की वैकल्पिक व्यवस्था नहीं होती, तब तक डब्ल्यूसीएल द्वारा पानी उपलब्ध कराया जाएगा।

2. डब्ल्यूसीएल द्वारा किए गए उत्खनन कार्य के कारण भूमिगत जलस्तर काफी नीचे चला गया है, जिससे पंचायत को लगभग 8 लाख रुपये की क्षति हुई है। पंचायत क्षेत्र में कराए गए सभी बोर फेल हो चुके हैं।

3. पूर्व में पीएचई विभाग द्वारा 15 हैंडपंप लगाए गए थे, लेकिन उनमें फ्लोराइड युक्त पानी निकलने के कारण पीएचई विभाग ने सभी हैंडपंप बंद कर दिए।

4. विगत एक माह से डब्ल्यूसीएल की मोटर पंप खराब होने के कारण वार्ड क्रमांक 1 से 9 तक पानी की आपूर्ति बंद है। बीते एक वर्ष में 6–7 बार मोटर पंप खराब हो चुकी है, जिससे ग्रामवासियों को बार-बार पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

पानी संकट को लेकर ग्रामीणों का उग्र प्रदर्शन, चक्का जाम व पुतला दहन, 8 दिनों में समाधान का आश्वासन | New India Times

ग्रामीणों ने मांग की है कि इन समस्याओं को ध्यान में रखते हुए आठ दिनों के भीतर सुचारू रूप से निस्तारी पानी का वितरण शुरू किया जाए, अन्यथा उग्र आंदोलन किया जाएगा। प्रशासन की ओर से 8 से 10 दिनों में समाधान का आश्वासन दिया गया है।

इस दौरान नायब तहसीलदार मोहित बोरकर, उप निरीक्षक मुकेश डोंगरे सहित जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी मौके पर उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version