पेंशन डे पर बुरहानपुर में पेंशनर्स का संगठित स्वर: पेंशन हमारा अधिकार है, सरकार की दया नहीं | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

रक्षा मंत्रालय से सेवानिवृत्त अधिकारी श्री जे.एस. नकारा के संघर्ष और प्रयासों के परिणामस्वरूप 17 दिसंबर 1982 से प्रतिवर्ष पेंशन दिवस मनाया जाता है।

इसी क्रम में आज बुरहानपुर में प्रमुख पेंशनर्स एसोसिएशन एवं विद्युत मंडल पेंशनर्स एसोसिएशन, बुरहानपुर के संयुक्त तत्वावधान में गांधी चौक स्थित मॉडर्न क्लब में सैकड़ों सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने हर्षोल्लास के साथ पेंशन डे मनाया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री आनंदराम सिटोले (सहायक पेंशन अधिकारी, बुरहानपुर) तथा विशेष अतिथि श्री रामदास शिवहरे (पूर्व विधायक) उपस्थित रहे। इसके अलावा श्री अताउल्लाह खान, के.डी. मिश्रा, उपेंद्र जैन, निर्मल शर्मा, वाय.आर. महाजन, विनय पुनिवाला, देवचंद शर्मा, प्रकाश मराठे, सुधीर अत्रे, महिला पेंशनर्स संध्या काले, रामदास सगरे एवं उमेश तिवारी सहित अनेक गणमान्य पेंशनर्स मौजूद रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत में जिला अध्यक्ष श्री अताउल्लाह खान ने अपने विचार व्यक्त किए। विद्युत मंडल पेंशनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री के.डी. मिश्रा ने कहा कि पेंशनर्स की जायज़ मांगों के लिए संगठित आंदोलन की आवश्यकता है।

मुख्य अतिथि श्री आनंदराम सिटोले ने कर्मचारियों के हितों और पेंशन संबंधी अधिकारों पर प्रकाश डाला। विशेष अतिथि श्री रामदास शिवहरे ने आश्वासन दिया कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों की जायज़ मांगों को शासन तक पहुँचाने और उन्हें पूरा कराने के लिए वे हर संभव प्रयास करेंगे।

महिला सेवानिवृत्त कर्मचारी श्रीमती संध्या काले ने एकजुटता का संदेश दिया और अपने मधुर गीतों से सभी को मंत्रमुग्ध किया। सभा का सफल संचालन संस्था के उपाध्यक्ष श्री उपेंद्र जैन ने किया।

कार्यक्रम के अंत में मीडिया प्रभारी श्री देवचंद शर्मा ने आभार व्यक्त करते हुए संस्था को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया। स्वल्पाहार के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version