अधिवक्ता सुनील वाघे ने माताजी की स्मृति में ज़िला अधिवक्ता संघ बुरहानपुर को भेंट की व्हीलचेयर | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

भारतीय शास्त्रों में दान-पुण्य, नेकी और भलाई के कार्यों को विशेष महत्व दिया गया है। इसी कड़ी में ज़िला अधिवक्ता संघ बुरहानपुर में सेवा और संवेदना का एक सराहनीय उदाहरण सामने आया है।

गत सप्ताह बुरहानपुर के वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव बन्नात वाला द्वारा ज़िला अधिवक्ता संघ को व्हीलचेयर भेंट की गई थी। इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए अब अधिवक्ता श्री सुनील वाघे ने अपनी पूज्य माताजी की स्मृति में ज़िला अधिवक्ता संघ बुरहानपुर को एक व्हीलचेयर भेंट की है।

इस संबंध में अधिवक्ता राहुल चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि वरिष्ठ अधिवक्ताओं को प्रथम तल पर स्थित न्यायालय तक पहुंचने में सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से कनिष्ठ अधिवक्ता श्री सुनील वाघे द्वारा उनकी माताजी की स्मृति में अच्छी कंपनी की, सर्व-सुविधायुक्त व्हीलचेयर बुधवार को ज़िला अधिवक्ता संघ बुरहानपुर को भेंट स्वरूप प्रदान की गई।

इस पुनीत कार्य पर ज़िला अधिवक्ता संघ बुरहानपुर के अध्यक्ष श्री सत्यनारायण वाघ सहित सभी वरिष्ठ एवं कनिष्ठ अधिवक्ताओं ने अधिवक्ता सुनील वाघे की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

इन अधिवक्ताओं की रही उपस्थिति:
ज़िला अधिवक्ता संघ बुरहानपुर के अध्यक्ष सत्यनारायण वाघ, पूर्व अध्यक्ष यूनुस पटेल, सचिव संतोष देवताले, उपाध्यक्ष विजय मेढ़े, अधिवक्ता फरीद शाह, अधिवक्ता संदीप जे. शाह, अधिवक्ता निखिल खंडेलवाल, युवा अधिवक्ता राहुल चौधरी, युवा अधिवक्ता आरिफ़ जमाल खान सहित अनेक अधिवक्तागण उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version