कमला नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बापू नगर से 79 अवैध छुरी-तलवार बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार | New India Times

जमशेद आलम, ब्यूरो चीफ, भोपाल (मप्र), NIT:

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2025/12/VID-20251217-WA0097.mp4
New India Times

अपराधों की रोकथाम हेतु वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिए गए निर्देशों के तारतम्य में दिनांक 16/12/2025 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि थाना क्षेत्र के पीछे बापू नगर में कुछ लोग अवैध रूप से छुरी व तलवार बनाने तथा बेचने का कार्य कर रहे हैं।

कमला नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बापू नगर से 79 अवैध छुरी-तलवार बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार | New India Times

सूचना के आधार पर थाना प्रभारी निरीक्षक निरूपा पाण्डेय द्वारा थाने की चार अलग-अलग टीमों का गठन किया गया। टीमों द्वारा बापू नगर की झुग्गियों में संदिग्ध रूप से हथियार बनाने व बेचने का कार्य कर रहे व्यक्तियों के घरों पर दो अलग-अलग झुग्गियों में दबिश दी गई।

कमला नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बापू नगर से 79 अवैध छुरी-तलवार बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार | New India Times

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 75 छुरी एवं 4 तलवार, कुल 79 अवैध हथियार बरामद किए। आरोपीगण दुर्गेश विश्वकर्मा एवं चंदन विश्वकर्मा से छुरी-तलवार रखने एवं उनके क्रय-विक्रय संबंधी लाइसेंस के बारे में पूछताछ की गई, परंतु किसी के पास कोई वैध लाइसेंस नहीं पाया गया।

कमला नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बापू नगर से 79 अवैध छुरी-तलवार बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार | New India Times

जिस पर थाना कमला नगर में आरोपियों के विरुद्ध उनके पृथक-पृथक कृत्यों के आधार पर धारा 25 एवं 25(1-AA) आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की जांच जारी है।

गिरफ्तार आरोपी:

1. चंदन विश्वकर्मा, पिता जगदीश विश्वकर्मा, उम्र 31 वर्ष, निवासी झुग्गी नंबर 54, बापू नगर, थाना कमला नगर, भोपाल।

2. दुर्गेश विश्वकर्मा, पिता प्रभुलाल विश्वकर्मा, उम्र 21 वर्ष, निवासी झुग्गी नंबर 16, बापू नगर, थाना कमला नगर, भोपाल।

दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।

महत्वपूर्ण भूमिका:

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में अवैध हथियारों की धरपकड़ एवं रोकथाम हेतु गठित टीम में निरीक्षक निरूपा पाण्डेय (थाना प्रभारी, कमला नगर) सहित पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों की सराहनीय भूमिका रही।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version