जुन्नारदेव पुलिस की कार्रवाई: 6 नाटा गोवंश का अवैध परिवहन करते पकड़े गए दो आरोपी | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

जुन्नारदेव थाना क्षेत्र अंतर्गत हनोतिया की ओर से आ रहे दो आरोपियों द्वारा 6 नग नाटा गोवंश का अवैध रूप से परिवहन किए जाने की सूचना पुलिस को प्राप्त हुई। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने ग्राम पंचायत उमरघोड़कला के पास दोनों आरोपियों को पकड़ लिया।

पुलिस जांच में आरोपियों की पहचान आसाराम एवं गोलू के रूप में हुई, जो क्रूरता पूर्वक 6 नग नाटा गोवंश का परिवहन कर रहे थे। पुलिस द्वारा आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 444/25 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।

यह कार्रवाई थाना प्रभारी राकेश बघेल के मार्गदर्शन में एएसआई सतीश दुबे एवं आरक्षक महेश उईके द्वारा की गई। सभी गोवंशों को सुरक्षित रूप से छुड़ाकर गौशाला भेजा गया।

By nit

Exit mobile version