मोहली माता माल में पंचायत भवन निर्माण की मांग, अनावश्यक आपत्तियों से कार्य रुका—जनसुनवाई में ग्रामीणों ने सौंपा आवेदन | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

मोहली माता माल में पंचायत भवन निर्माण की मांग, अनावश्यक आपत्तियों से कार्य रुका—जनसुनवाई में ग्रामीणों ने सौंपा आवेदन | New India Times

छिंदवाड़ा जनसुनवाई में तामिया जनपद अंतर्गत नवगठित ग्राम पंचायत मोहली माता माल में ग्राम पंचायत भवन निर्माण की मांग को लेकर सरपंच, पंच एवं ग्रामीण कलेक्टर कार्यालय, छिंदवाड़ा पहुँचे और जनसुनवाई में आवेदन सौंपा।

ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम पंचायत भवन निर्माण हेतु जनप्रतिनिधियों द्वारा भूमि पूजन किया जा चुका है तथा तकनीकी स्वीकृति भी प्राप्त हो चुकी है, इसके बावजूद अब तक निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं किया गया है।

यह पंचायत तामिया जनपद की नई ग्राम पंचायत है, जहाँ निर्विरोध रूप से महिला सरपंच एवं पंचों का चयन हुआ है। ग्रामीणों के अनुसार, गांव के कुछ व्यक्तियों द्वारा अनावश्यक आपत्तियाँ लगाए जाने के कारण निर्माण कार्य में लगातार विलंब हो रहा है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की कि जिस स्थान पर भूमि पूजन एवं तकनीकी स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है, उसी स्थल पर शीघ्र ग्राम पंचायत भवन का निर्माण कार्य प्रारंभ कराया जाए, ताकि पंचायत संचालन में आ रही समस्याओं से राहत मिल सके।

ग्रामीणों ने यह भी बताया कि कई बार आवेदन प्रस्तुत करने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है, जिससे गांव में नाराजगी बढ़ती जा रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article