मैगलगंज में पिता पर बेटी से दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार | New India Times

वी.के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

थाना मैगलगंज क्षेत्र में एक अत्यंत शर्मनाक और गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक बेटी ने अपने ही पिता पर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की और आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 15 दिसंबर को पीड़िता के भाई जलालुद्दीन पुत्र नाजिम, निवासी ग्राम सिकटिहा, थाना मैगलगंज द्वारा थाने में तहरीर दी गई। तहरीर में आरोप लगाया गया कि उसके पिता नाजिम ने उसकी बहन के साथ दुष्कर्म किया तथा घटना की जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की धमकी भी दी।

तहरीर के आधार पर थाना मैगलगंज में सुसंगत धाराओं के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर विवेचना निरीक्षक अपराध श्री अखिलेश गंगवार को सौंपी गई। विवेचना के दौरान पीड़िता के बयान दर्ज किए गए हैं तथा मेडिकल परीक्षण की प्रक्रिया कराई जा रही है।

पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मुकदमे में नामित अभियुक्त नाजिम पुत्र कासिम, उम्र लगभग 50 वर्ष, निवासी ग्राम सिकटिहा, थाना मैगलगंज, जिला खीरी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान अभियुक्त द्वारा अपराध स्वीकार करने की बात भी सामने आई है।

गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि साक्ष्यों के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version