मुख्य सड़क पर मारपीट करने वाले आरोपियों को पुलिस ने सिखाया सबक, घटनास्थल से कोर्ट तक निकाला जुलूस | New India Times

आसिम खान, ब्यूरो चीफ, छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

परासिया रोड पर मारपीट की घटना को अंजाम देने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए सबक सिखाया। पुलिस ने परासिया रोड स्थित पेट्रोल पंप के सामने से आरोपियों को पैदल चलाते हुए कोर्ट तक जुलूस के रूप में ले जाया।

पुलिस के अनुसार आरोपी अंकित उर्फ बूटा चौहान, रोहित उर्फ विशाल उइके, अंशुल चौहान और आकाश उर्फ माटू वर्मा ने शराब पीने के लिए फरियादी अंशुल जामकर से पैसे मांगे थे। पैसे देने से इनकार करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की।

सोमवार को पुलिस ने सभी आरोपियों को उसी स्थान से पैदल चलाया, जहां उन्होंने उत्पात मचाया था। इसके बाद आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version