गुजरात की सूरत सिटी स्थित चौक बाज़ार क़िले का राष्ट्रीय महापौर परिषद के सभी सदस्य और 12 राज्यों से आए महापौरों ने किया भ्रमण | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

गुजरात की सूरत सिटी स्थित चौक बाज़ार क़िले का राष्ट्रीय महापौर परिषद के सभी सदस्य और 12 राज्यों से आए महापौरों ने किया भ्रमण | New India Times

गुजरात की सूरत सिटी स्थित चौक बाजार किले का राष्ट्रीय महापौर परिषद की सभी सदस्य गण और 12 राज्यों से आए महापौरों ने इस किले का भ्रमण किया। इतिहासकारों ने जानकारी देते हुए बताया कि यहां पर ईस्ट इंडिया कंपनी अंग्रेज पुर्तकालीन मुगल सभी लोग आए हुए थे। इनका इतिहास जाना। इस कार्यक्रम में केंद्र जल शक्ति मंत्री सी आर पाटील भी शामिल रहे।

उन्होंने मंच से संबोधित करते हुए गंगा संवर्धन अभियान पर अपने विचार रखते हुए कहा कि आप ने मेहनत कर अपने जीवन के लिए धन तो कमा लिया है। अब जल बचाने में लिए काम करना बहुत जरूरी है।

उन्होंने सभी महापौरों से आग्रह किया कि सभी अपने अपने क्षेत्रों में वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम अपने घरों में लगाए और जहां पर भी सरकारी कार्यालय हो या बड़े-बड़े भवन बनाए जा रहे हैं उन लोगों को भी वाटर हार्वेस्टिंग के लिए प्रेरित करें ताकि आने वाली पीढ़ी को पानी मिलता रहे।

उन्होंने यह भी कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी लोगों से पानी बचाने की अपील करते हैं। भारत के 140 करोड़ लोग यदि रोज़ पानी पीने के बाद बचा पानी फेक देते हैं तो उसे फेकने से बचे। इस मौके पर बुरहानपुर महापौर माधुरी अतुल पटेल, पूर्व महापौर अतुल पटेल ने भी उनसे चर्चा की। इस मौके पर 12 राज्यों से आए 45  महापौर भी मौजूद थे।

तो वहीं गुजरात सूरत सिटी के आपातकालीन संचालन नियंत्रण केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान गुजरात के राज्य कृषि मंत्री जीतू वाघानी ने सभी महापौरों से मुलाकात कर गुजरात आने पर बधाई दी। इस मौके पर बुरहानपुर महापौर माधुरी अतुल पटेल, पूर्व महापौर अतुल पटेल ने भी उनसे चर्चा की।

इस मौके पर सूरत कमिश्नर शालिनी अगरवाल सूरत के महापौर दक्षेस मावानी ने संबोधित करते हुए गुजरात के स्वच्छता मॉडल के बारे में विस्तार जानकारी देते हुए बताया कि यह भारत देश का पहला अपने आप में सबसे बड़ा सेंटर है।

सूरत सिटी में करीब 5500 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं जिस की मॉनिटरिंग भी की जाती हैं।तो वहीं बरसात के दिनों में यह सेंटर काफी कारगर साबित होता हैं। यही से सभी व्यवस्थाओं को कंट्रोल किया जाता है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article