मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के मार्गदर्शन में अखिल भारतीय महापौर परिषद की 116 वीं कार्यकारी बैठक संपन्न | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

गुजरात के सूरत शहर स्थित होटल पार्क इन रेडिसन Hotel Park Inn Radisson में 13 दिसंबर 2025 को अखिल भारतीय महापौर परिषद् (AICM) की 116वीं कार्यकारी बैठक का सफल आयोजन किया गया। इस महत्वपूर्ण बैठक में देशभर से पधारे महापौरों ने सहभागिता की।

बैठक के दौरान गुजरात के मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र पटेल का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। उन्होंने माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी  के विज़न के अनुरूप होलिस्टिक अर्बन डेवलपमेंट की अवधारणा पर विस्तार से अपने विचार साझा किए।

मुख्यमंत्री ने फिजिकल एवं सोशल इंफ्रास्ट्रक्चर, अर्बन मोबिलिटी, मुख्यमंत्री शहरी विकास योजना सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही शहरी विकास को सुदृढ़ करने की दिशा में 9 नगर पालिकाओं को म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन में उन्नयन की महत्वपूर्ण उपलब्धि से भी अवगत कराया।

इस अवसर पर मंत्री श्री कनुभाई देसाई, सूरत महानगरपालिका के मेयर श्री दक्षेश किशोरभाई मवाणी, सूरत सांसद श्री मुकेश दलाल, विधायक श्री पुर्णेश मोदी, श्रीमती संगीता पाटिल, पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीमती दर्शना, AICM के जनरल सेक्रेटरी श्री आशुतोष वार्ष्णेय, भाजपा महानगर प्रमुख श्री परेशभाई, डिप्टी मेयर डॉ. नरेंद्र पाटिल, राष्ट्रीय महापौर परिषद की अध्यक्ष रेणुबाला गुप्ता श्री राजन पटेल, नेता श्रीमती शशि बहन, महानगरपालिका आयुक्त श्रीमती शालिनी, कलेक्टर श्री सौरव जी सहित 12 राज्यों से 45 महापौर एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

इस बैठक में बुरहानपुर की महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल एवं पूर्व महापौर श्री अतुल पटेल ने भी सहभागिता कर शहरी विकास से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श में सक्रिय योगदान दिया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version