आसिम खान, ब्यूरो चीफ, छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत परासिया रोड पर सरेआम गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। बीच सड़क पर कुछ युवकों द्वारा एक युवक को बेल्ट और बल्ले से दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुरानी रंजिश के चलते विवाद शुरू हुआ, जो देखते ही देखते हिंसक रूप ले गया। ट्रैफिक के बीच हुई इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। मामले की जांच की जा रही है।
