शारिफ अंसारी, मुंबई, NIT;
भिवंडी शांति नगर पुलिस स्टेशन अंतर्गत भादवड क्षेत्र स्थित निवासी दोली रविदास पत्नी के साथ रहता था। दोली रविदास को पत्नी के ऊपर शक था कि उसकी पत्नी का वासुदेव जोगेश्वर दास (30) नामक युवक के साथ अनैतिक संबंध है। पत्नी के साथ अनैतिक संबंध स्थापित करने से आक्रोशित होकर दोली द्वारा चाकू से हमला कर युवक की हत्या कर दी।
पुलिस द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार दोली रविदास मूल निवासी झारखंड, पूर्व ग्यारह वर्षो से भिवंडी में मजदूरी कर सपरिवार रहता है। इसी दरम्यान वासुदेव का दोली की पत्नी खैरी ( 40) के साथ अनैतिक संबंध स्थापित होगया। जब यह बात रविदास के संज्ञान में आई तो उसने वासुदेव को कई बार समझाया था। पति द्वारा समझाने के बावजूद वह खैरी के साथ अनैतिक संबंध छोडने को तैयार नहीं था। अंतत आक्रोशित दोली ने शुक्रवार की रात्रि के समय घात लगाकर बैठा और जैसे ही वह आया तो उसने चाकू से वार करके उसकी हत्या कर दी। उक्त घटना के बाद दोली फरार होने की तैयारी कर रहा था परंतु पड़ोसियों ने सतर्कता दिखाते हुए दोली के घर का दरवाजा बाहर से बंद कर उसे कैद कर दिया और शांतीनगर पुलिस स्टेशन को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंचीरऔर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए आईजीएम उप जिला अस्पताल भेज दिया और हत्यारोपी दोली रविदास को गिरफ्तार कर लिया।
