विनोद दीक्षित ने मानवाधिकार परिषद की सदस्यता ली, मथुरा में सदस्यता अभियान का शुभारंभ | New India Times

संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:

विनोद दीक्षित ने मानवाधिकार परिषद की सदस्यता ली, मथुरा में सदस्यता अभियान का शुभारंभ | New India Times

भारतीय मानवाधिकार आयोग के स्थापना दिवस के अवसर पर राधेश्याम कॉलोनी, नई मस्जिद के पास एक विशेष मानवाधिकार सदस्यता अभियान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मानवाधिकार से जुड़े वरिष्ठ पदाधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए समाज में सत्य, न्याय एवं मानवाधिकार संरक्षण के संकल्प को दोहराया। शिविर में सर्वप्रथम काव्या शर्मा ने सदस्यता फॉर्म भरकर अभियान की शुरुआत की, जिसके बाद उपस्थित पदाधिकारियों ने उनके उत्साह की सराहना की।

विनोद दीक्षित ने मानवाधिकार परिषद की सदस्यता ली, मथुरा में सदस्यता अभियान का शुभारंभ | New India Times

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विनोद दीक्षित रहे। उनके साथ संगठन से जुड़े बुद्धेश, राष्ट्रीय सचिव विष्णु अग्रवाल, वन्टी सिद्दीकी, मंडल प्रभारी गिरधारीलाल शमी, जिला अध्यक्ष दशरन्य, महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष सिम्मी, मंडल अध्यक्ष चाँदनी बेगम, सचिव प्रताप सिंह, मदनलाल चौहान, इमामुद्दीन, अव्वासी, जूली शर्मा, राखी चौहान, काबिया शमी सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि विनोद दीक्षित ने मानवाधिकार परिषद की सदस्यता ग्रहण करते हुए कहा कि आने वाले समय में परिषद समाज के हित में विभिन्न जनकल्याणकारी कार्य करेगी तथा आपसी भाईचारा और सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जाएंगे।

इस अवसर पर अतीक अहमद, अस्कर अली, अर्जुन सिंह, अरमान कुरैशी, सोनू साह, जीतू सहित अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। वक्ताओं ने कहा कि मानवाधिकारों की रक्षा केवल कागज़ों तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग को न्याय और सम्मान दिलाने के लिए निरंतर प्रयास आवश्यक हैं।

शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भाग लेते हुए सदस्यता ग्रहण की। आयोजन को सफल बनाने में टीम के सभी सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा। कार्यक्रम सामाजिक जागरूकता, ऊर्जा और मानव सेवा के संदेश के साथ संपन्न हुआ।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article