नगर निगम बुरहानपुर द्वारा आयोजित नेशनल लोक अदालत में 55.26 लाख के राजस्व संपत्ति कर की हुई वसुली | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

नगर निगम बुरहानपुर द्वारा सेवा सदन लॉ कॉलेज बुरहानपुर में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया था, जिसमें सरकार द्वारा समय-समय पर लोक अदालत लगाकर छोटे प्रकरणों को निपटाने की कोशिश करती है। इस लोक अदालत में बकायादारों को अधिभार 100 फीसदी तक की छूट दी जाती है। ऐसे में बड़ी संख्या में लोग अपने सिर का बोझ कम करने के लिए टैक्स जमा कर देते हैं।

नगर  निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव, निगम अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री अमर यादव द्वारा आयोजित नेशनल लोक अदालत में जाकर निरीक्षण किया गया। सभी को निर्देश दिए कि अधिक से अधिक कर जमा करवाए। संपतिकर में 20 प्रतिशत तथा जलकर में 25 प्रतिशत छूट का लाभ उठाकर कई करदाताओं द्वारा उपभोक्ता प्रभार की राशि का जमा कराई।

संपत्ति कर राजस्व कर वसूली के लिए शनिवार को लोक अदालत लगाई थी। इसके तहत नियम अनुसार विभिन्न श्रेणी के करदाताओं को अलग अलग तरह से छूट दी गई। निगम द्वारा संपत्ति कर में छूट देने प्रावधान से एक ही दिन में 55 लाख रुपए से अधिक राशि की वसूली हो गई।

मध्य प्रदेश शासन के निर्देश अनुसार निगम हर तीन माह में लोक अदालत लगाकर संपत्ति कर में छूट देता है। इसके तहत कर दाताओं को बकाया राशि पर सरचार्ज में छूट दी जाती है। जिसे सरचार्ज कहते है। राशि नहीं भरने वाले कर दाताओं को शासन द्वारा अनुमति लेकर करों में लोक अदालत लगाकर छूट दी जाती है।

नगर निगम ने तय नियम के अनुसार  समस्त बकायादारों को संपत्ति कर के सरचार्ज में 25 प्रतिशत की छूट दी है। निगम के सभी 48 वार्डो के टैक्स आर आई के साथ निगम द्वारा कॉलेज में राजस्व संपत्ति कर वसूली के लिए एक दिवसीय लोक अदालत कैम्प लगा रखा है।

आज सुबह 10 बजे शुरू हुई लोक अदालत में निगम के खजाने में राजस्व विभाग में 36 प्रकरण सुलझाकर 28 लाख 13 हजार रु तथा संपत्तिकर में 689  प्रकरण सुलझाकर 27 लाख 112 हजार रु वसूल किए गए। शाम छह बजे तक टोटल निगम का कर 55 लाख 26 हजार  रुपए की राशि निगम कोष में जमा की गई। निगम के आयुक्त संदीप श्रीवास्तव ने कहा कि हमारा लक्ष्य अधिक से अधिक की संपत्तिकर राजस्व वसूली का है।

इस अवसर पर नगर  निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव,अमर यादव,संपत्तिकर अधिकारी धीरेंद्र सिकरवार,राजस्व अधिकारी शशिकांत पवित्रे, संजय तिवारी, सीओओ श्याम सुरेश यादव, लिपिक इस्माइल खान सहित नगर निगम के अधिकारी कर्मचारी एवं वार्ड के पार्षदगण में प्रमुख रूप से पार्षद हमीद उल्लाह ख़ान डायमंड, संभाजी सगरे,मज्जू मीर, अकील औलिया आदि उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version