बुरहानपुर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत: पुलिस की सतत फुट पेट्रोलिंग, सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री देवेंद्र पाटीदार द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने थाना क्षेत्रों में शाम के समय पैदल फुट पेट्रोलिंग कर अवैध गतिविधियों पर सतत निगरानी रखें।

इसी क्रम में नगर पुलिस अधीक्षक श्री गौरव पाटिल के मार्गदर्शन में दिनांक 13/12/2025 को समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में पैदल फुट पेट्रोलिंग की गई। भ्रमण के दौरान मुख्य चौराहों, बाजारों, धार्मिक स्थलों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, होटल, लॉज, धर्मशालाओं एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों पर औचक चेकिंग की गई।

पेट्रोलिंग के दौरान अवैध रूप से जमावड़ा न करने की समझाइश दी गई तथा किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि न हो, इसके लिए आमजन को जागरूक किया गया। साथ ही सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट न करने तथा भ्रामक सूचनाओं से बचने के संबंध में लोगों को जागरूक किया गया।

बुरहानपुर पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की अफवाह, भ्रामक या भड़काऊ जानकारी साझा न करें। यदि कोई व्यक्ति इस तरह की गतिविधियों में संलिप्त पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version