रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

भारतीय पत्रकार संघ (AIJ) की जिला कार्यकारिणी की घोषणा जिलाध्यक्ष कलसिंह भूरिया द्वारा की गई। यह नियुक्तियाँ राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सोनवणे, राष्ट्रीय संगठन महासचिव विनोद सोलंकी, प्रदेश अध्यक्ष राशीद खान, प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश मेहता एवं प्रदेश सचिव कृष्णकांत गुप्ता की अनुशंसा पर की गईं।

नवगठित जिला कार्यकारिणी में वरिष्ठ पत्रकार हरिराम गिरधाणी को जिला संरक्षक, रजत कावड़िया को जिला सलाहकार, नरेंद्र राठौर को जिला उपाध्यक्ष, रहीम शेरानी को जिला महासचिव, राजेश बैरागी को जिला सचिव, रणवीर सिसोदिया को जिला सह-सचिव तथा अजय भूरिया को जिला मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है।

इन नियुक्तियों पर भारतीय पत्रकार संघ (AIJ) के समस्त पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत करने एवं विस्तार देने की आशा व्यक्त करते हुए सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

जिला कार्यकारिणी के गठन पर बड़ी संख्या में पत्रकार साथियों ने बधाई दी है। साथ ही सोशल मीडिया के माध्यम से भी शुभकामनाओं का सिलसिला लगातार जारी है।
