धार्मिक स्थलों के समीप चलाया गया स्वच्छता अभियान, दिया गया स्वच्छता का संदेश | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

धार्मिक स्थलों के समीप चलाया गया स्वच्छता अभियान, दिया गया स्वच्छता का संदेश | New India Times

शासन के निर्देशानुसार नगरीय स्तर पर आयोजित स्वच्छता कैलेंडर (दिसंबर 2025) के अंतर्गत 11 से 13 दिसंबर 2025 तक स्वच्छ धार्मिक स्थल अभियान चलाया गया। अभियान के तृतीय दिवस पर नगर में स्थित जामा मस्जिद एवं काली मंदिर परिसर तथा उसके आसपास व्यापक साफ-सफाई की गई।

धार्मिक स्थलों के समीप चलाया गया स्वच्छता अभियान, दिया गया स्वच्छता का संदेश | New India Times

इस अवसर पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी नेहा धुर्वे, नगर अध्यक्ष रमेश सलोडे, जनप्रतिनिधि अमित यादव, प्रमोद बंदेवार, शरद कुरोलिया, माजिद खान, जामा मस्जिद सदर गोहर जमाल शाह सहित नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारी एवं एनजीओ टीम उपस्थित रही। सभी के सहयोग से आम नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए स्वच्छता का संदेश दिया गया।

अभियान के दौरान नागरिकों से अपील की गई कि धार्मिक स्थलों से निकलने वाली पूजा सामग्री जैसे पुष्प-मालाएं एवं अन्य कचरा मंदिर-मस्जिद परिसर में रखे गए डस्टबिन में ही डालें तथा आसपास स्वच्छता बनाए रखें।

नगर अध्यक्ष रमेश सलोडे के नेतृत्व में नगर पालिका अधिकारी-कर्मचारियों, स्वच्छता कर्मियों एवं एनजीओ टीम के सहयोग से परिसर की संपूर्ण साफ-सफाई की गई। इस दौरान नगर पालिका कर्मचारी हिमांशु पंचेश्वर, राजेश यादव, राखी यादव, श्रीमती आरती यादववंशी, रवि यादव, नितेश मांडवार, आकाश यादव सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article