लीनेस क्लब बुरहानपुर की नवीन कार्यकारिणी का गठन; श्रीमती सरोज ठाकुर बनी अध्यक्ष बुरहानपुर | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

दिनांक 11.12.25 को लीनेस क्लब बुरहानपुर की एक मीटिंग फाउंडर और डिस्ट्रिक्ट डायरेक्टर रफ़त आसिफ़ ख़ान साहिबा के नेतृत्व में श्रीमती सरोज ठाकुर के निवास पर आयोजित की गई,जिसमें नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया।

इस में श्रीमती सरोज ठाकुर को अध्यक्ष,श्रीमती माधवी सोनावने को सचिव,श्रीमती एकता शिवहरे को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया।

उपरोक्त मीटिंग में आगामी जनवरी माह में होने वाले कार्यक्रमों पर चर्चा की गई तथा नई कार्यकारिणी के सभी सदस्यों को लीनेस क्लब के सभी वरिष्ठ व कनिष्ठ सदस्यों द्वारा बधाई दी गई।

मीटिंग में वरिष्ठ में सर्वश्री श्रीमती मीना चौहान,श्रीमती मनोरमा शर्मा,श्रीमती रजनी गट्टानी,श्रीमती इंद्रजीत बिंद्रा,श्रीमती सुहानी ठाकुर आदि उपस्थित थे। उपरोक्त जानकारी फाउंडर एवं डिस्ट्रिक्ट डायरेक्टर मोहतरमा रफ़त आसिफ़ ख़ान ने दी।

By nit

Exit mobile version