मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:
बैतूल माल संस्था, बैतूल माल एन जी ओ और उसके एकमात्र संयोजक जनाब मोहम्मद सादिक जहाज़ वाला उम्र के इस पड़ाव में भी अल्हम्दुलिल्लाह एक सक्रिय भूमिका निभाकर अपने मिशन के तहत सामूहिक निकाह, खतना कैंप, जैसे अनेक सामाजिक धार्मिक कार्य में लगे रहते हैं।
इस उम्र में भी पूरे जज़्बे के साथ काम करने का जज़्बा अत्यंत सराहनीय है। निकाह आसान बनाओ कि दीनी फ़िक्र के तहत मोहम्मद सादिक जहाज़ वाला मुस्लिम समाज के रिश्तो के लिए भी हमेशा चिंतनशील (फिक्रमंद) दिखाई देते हैं।
उन्होंने इस प्रतिनिधि से एक विशेष मुलाकात में बताया कि वे रिश्तो की निस्बत से मुस्लिम समाज के वर वधू के परिचय सम्मेलन (महफ़िल ए रूबरू)का एक कार्यक्रम इंशाल्लाह 15 जनवरी 2026 को बैतूल माल NGO की जानिब से आयोजित (मुनक़िद) किया जा रहा है जिसमें लड़का और लड़की के सरपरस्त (अभिभावक/संरक्षक)और खुद शादी करने वाले हज़रात भी अपने बेटे या बेटी लिए इस आयोजन में मुनासिब जोड़ा तलाश कर सकते हैं।
श्री मोहम्मद सादिक़ जहाज़ वाला ने बताया कि इस सामाजिक आयोजन में शामिल होने के इच्छुक वालिदेन (माता-पिता)फौरन अपना नाम मोबाइल नंबर एड्रेस बायोडाटा के साथ रजिस्ट्रेशन करवाएं। यह कंपलीट प्रोसेस निशुल्क रहेगी। मात्र रजिस्ट्रेशन फीस ₹100 जमा करना होगा।
इस दौरान जो भी रिश्ते परस्पर आपसी सहमति से क़रार (ते)पाएंगे उन सभी रिश्तों का इंशाल्लाह बैतूलमाल NGO जानिब से ईद के तीसरे रोज़ इज्तेमाई निकाह संपन्न होगा जिसमें शराई तरीके से निकाह करवाने वाले हज़रात को कोई खर्च नहीं आएगा । लड़का लड़की को कपड़ा जूता चप्पल और सिंगार, निकाह के बाद खाने का इंतेज़ाम(व्यवस्था) यह सभी सुविधा नि:शुल्क रहेगी।
इस इज्तेमाई निकाह में दहेज का बायकॉट रहेगा अर्थात इस निकाह में सब कुछ बिना दान दहेज के निशुल्क रहेगा। सभी मुसलमान भाइयों से गुजारिश है कि इस नेक काम में वालंटियर बनकर बिना दहेज के इस इज्तेमाई निकाह कामयाब कर एक मिसाल कायम करें । आपकी इस मेहनत के लिए मुसलमान क़ौम हमेशा आभारी रहेगी।
उन्होंने अपील की के इससंदेश ( मैसेज) को हर ग्रुप में हर जगह हर बोर्ड पर खूब शेयर कीजिए ताकि मुस्लिम समाज क़ौम के ज्यादा से ज्यादा लोग फ़ैज़्याब हो सकें । जजाकल्लाहो खैर।
