अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार संपन्न: महिला सशक्तिकरण, नई शिक्षा नीति और वित्तीय साक्षरता पर हुआ मंथन | New India Times

अली अब्बास, ब्यूरो चीफ, मथुरा (यूपी), NIT:

अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार संपन्न: महिला सशक्तिकरण, नई शिक्षा नीति और वित्तीय साक्षरता पर हुआ मंथन | New India Times

जी.एल.ए. विश्वविद्यालय, मथुरा के प्रेक्षागृह में गोपाल किरण समाजसेवी संस्था, ग्वालियर (मध्य प्रदेश) और विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार का सफल आयोजन किया गया। मुख्य विषय भारत में महिला सशक्तिकरण : प्राचीन से आधुनिक काल तक तथा उप-विषय नई शिक्षा नीति की चुनौतियाँ एवं वित्तीय साक्षरता रहे।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री नरेंद्र सिंह (DIG, ITBP, नई दिल्ली), श्री के.सी. मीणा (IFS), कोटा, डॉ. बी.पी. अशोक (IPS), लखनऊ, डॉ. रमा पूर्णिमा शर्मा, पुष्कर शर्मा (सह-निदेशक, GLA मथुरा) और प्रो. (डॉ.) अजीत कुमार जैन, सहित कई विशिष्ट वक्ता मौजूद रहे। अध्यक्षता श्रीप्रकाश सिंह निमराजे, अध्यक्ष, गोपाल किरण समाजसेवी संस्था ने की।

इस अवसर पर शिक्षाविद डॉ. सुधांशु कुमार चक्रवर्ती की पुस्तक “बाल्यावस्था: जात से जेंडर तक” तथा साहित्यकार सज्जन क्रांति की कृतियों का लोकार्पण मुख्य अतिथियों द्वारा किया गया।

अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार संपन्न: महिला सशक्तिकरण, नई शिक्षा नीति और वित्तीय साक्षरता पर हुआ मंथन | New India Times

कार्यक्रम में असिस्टेंट प्रोफेसर रविंद्र कुमार द्वारा मैजिक शो तथा डॉ. सुधांशु कुमार चक्रवर्ती द्वारा एकल नाट्य प्रस्तुति “सत्ता” को दर्शकों ने खूब सराहा। सेमिनार की शुरुआत संविधान की प्रस्तावना के वाचन और बाबा साहेब डॉ. अंबेडकर एवं भगवान बुद्ध के चित्र पर माल्यार्पण से हुई।

विभिन्न अतिथियों और शोधार्थियों—डॉ. सचिन कुमार, अविनाश बनर्जी (दिल्ली विश्वविद्यालय) सहित कई विद्वानों ने अपने शोध पत्र प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में एकाहत्तर विशिष्ट व्यक्तित्वों को अंतरराष्ट्रीय आइडियल अचीवर्स अवार्ड से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में राधाकृष्ण अग्रवाल, धीरेंद्र कुमार शर्मा, डॉ. कुबेर सिंह गुरूपंच, राहुल अरोड़ा, बी.एस. राणा, हरिओम शर्मा आदि प्रमुख गणमान्य उपस्थित रहे। आयोजन में पी. यादव और डॉ. राजाराम बनर्जी का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version