विवेक जैन, नई दिल्ली, NIT:

नई दिल्ली के इंडियन इस्लामिक कल्चरल सेंटर में अब्या प्रोडक्शन और वीएल प्रोडक्शन द्वारा द ग्रेट इंडियन सिंगिंग अवॉर्ड शो सीजन 6 का भव्य आयोजन किया गया। इस अवॉर्ड शो में गायकों के साथ-साथ सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली हस्तियों को भी सम्मानित किया गया। उपस्थित लोगों ने प्रसिद्ध गायकों और जानी-मानी सेलिब्रिटीज़ संग फोटो और सेल्फी लेने का आनंद लिया।
अब्या प्रोडक्शन के सीईओ योगेश मलिक ने शो को बेहतरीन ढंग से मैनेज और होस्ट करने के लिए दिल्ली की सुप्रसिद्ध एंकर उपमा दुआ की सराहना की। साथ ही अपनी मधुर आवाज से शो को सफल बनाने वाले कलाकारों—भूमिका मलिक, डॉ. सुनीत सेखरी, पवन आर्ट ग्रुप के पवन शर्मा, रवि राठी, श्रीराम मनोहर, डॉ. ताहिर, अंकिता पाठक, नीता चंदेल, परमिंदर सिंह, डॉ. सुवेश तोमर, सुनीता मोइरंगथेन, हरविंदर मलिक, संजीव अरोड़ा, सौरभ बी, कजरी सेन, समर खान आदि की जमकर प्रशंसा की।
कार्यक्रम की सफलता के लिए योगेश मलिक ने शो की को-ऑर्गेनाइज़र एवं वीएल प्रोडक्शन की सीईओ शालु राठी तथा मुख्य स्पॉन्सर—गणपति प्रॉपर्टी देहरादून के सीईओ पंकज महेन्दिरता सहित समस्त सहयोगियों का विशेष आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर प्रमुख अतिथियों में शामिल रहे—
आइकोनिक चीफ गेस्ट अमित चौधरी (बीजेपी, मुजफ्फरनगर), राष्ट्रपति व यूपी सरकार द्वारा सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन, समाजसेविका सरबजीत कौर, एक्ट्रेस व सोशल एक्टिविस्ट अंजु शर्मा, प्रसिद्ध एक्टर जुनैद खान, श्वेता चुग, अनुभूति चौहान, यूनिका चौधरी, समाजसेवी नीरज गुप्ता, अन्नू फ्रैंक, मनीष ठाकुर, डॉ. इमरान, धमेन्द्र तोमर, राकेश धामा, एसएपीए जिला अध्यक्ष (शामली), धीरेंद्र सिंह राघव (सीनियर बीजेपी लीडर व चेयरमैन भद्रावती ग्रुप), एसपी प्रवक्ता प्रो. सुधीर पंवार, राजनेता वरुण धामा, एसीपी डॉ. प्रदीप खत्री, प्रसिद्ध गेस्ट विनय चौधरी, सोशल वर्कर सिकंदर यादव, कथावाचक व योगिनी पारुल चौधरी, बॉलीवुड कलाकार गजेन्द्र राठी, डायरेक्टर-प्रोड्यूसर राकेश सावंत, एक्ट्रेस ईशा गुप्ता की माता रेखा गुप्ता (जूरी मेंबर इंडियन फिल्म्स), सेलेब्रिटी सार्थक चौधरी, मीनाक्षी मदान और कई अन्य वीवीआईपी व गेस्ट।
