शहरवासियों की मांग तेज: ओवरब्रिज के पास अंडरपास निर्माण को लेकर पार्षदों ने स्टेशन मास्टर को सौंपा ज्ञापन | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

ओवरब्रिज के समीप अंडरपास निर्माण की विशेष मांग को लेकर गुरुवार को वार्ड क्रमांक 8 के पार्षद प्रमोद बंदेवार, वार्ड 12 के पार्षद राजेंद्र सूर्यवंशी तथा दोनों वार्डों के नागरिकों ने रेलवे डीआरएम को संबोधित मांग पत्र स्टेशन प्रबंधक संजय वर्मा को सौंपा।

मांग पत्र में बताया गया कि अंडरपास बनने से वार्ड के नागरिकों को अस्पताल आवागमन में आसानी होगी। साथ ही थोक सब्जी मंडी जाने वाले वाहन एवं दोपहिया वाहन चालक सीधे अंडरपास से होकर आसानी से आवागमन कर सकेंगे। इससे ओवरब्रिज पर बढ़ते दबाव और जाम की स्थिति में कमी आएगी।

निवासियों ने कहा कि बैंकों के सामने वाहनों के टर्न होने पर जो जाम की समस्या बनती है, वह भी अंडरपास बनने के बाद समाप्त हो जाएगी।

ज्ञात हो कि ओवरब्रिज निर्माण के साथ ही अंडरपास का निर्माण भी प्रस्तावित था। रेलवे सूत्रों के अनुसार वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा इस पर आवश्यक कार्यवाही जल्द शुरू करने की संभावना है।

मांग पत्र सौंपने के दौरान नागरिक देवांश धनडोरे, घनश्याम बोरकर, राजू यादव, राजेश नागवंशी, विपिन बिंदवारी, रियाज गोशी, नाना मालवी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version