पराली जलाने वाले किसानों पर मुकदमे,तो इस पंचायत पर क्यों नहीं ? | New India Times

गणेश मौर्या, ब्यूरो चीफ, अंबेडकर नगर (यूपी), NIT:

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2025/12/VID-20251211-WA0059.mp4

अंबेडकर नगर नगर पंचायत इल्तिफात गंज में कूड़ा निस्तारण में लापरवाही के चलते सड़क किनारे कूड़ा फेंका जा रहा है और खुले मैदान में जलाया जा रहा है। इससे प्रदूषण फैल रहा है और लोग दुर्गंध से परेशान हैं।किसानों पर पराली जलाने पर मुकदमे किया जा रहे हैं और नगर पंचायत खुलेआम लोगों को बीमारियां बांट रही हैं।
नगर पंचायत में जिम्मेदार अफ़सर से लेकर सफाई कर्मचारियों और सफाई निरीक्षकों की लापरवाही सामने आ रही है। इतना ही नहीं नगर पंचायत के अंदर कितनी गंदगी है इसको देखने के लिए निकायों में अंदर जाने की जरूरत नहीं है। क्योंकि निकायों के प्रेवश द्वारों पर सड़क किनारे कूड़ा कचड़ा को डाला जा रहा है और उसको खुले मैदान में ही जलाया जा रहा है। जिससे गंदगी नहीं फैल रही बल्कि कूड़ा जलाने से निकायों में प्रदूषण भी फैल रहा है। नगर पंचायत में रोजाना कई टन कूड़ा निकलता है लेकिन वह डंपिंग ग्राउंड तक नहीं पहुंच रहा है क्योंकि डंपिंग ग्राउंड में कूड़ा डालने को जगह नहीं बची है। नगर पंचायत कभी कूड़ा से खाली प्लाटों में डालकर पटाई की जाती है तो कभी इधर-उधर कूड़ा फेंका जा रहा है। इन दिनों नगर पंचायत की फैजाबाद रोड मार्ग आदि इलाकों में कूड़ा डाला जा रहा है और वहीं खुलेआम जलाया जा रहा है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version