सलमान चिश्ती, रायबरेली ( यूपी) ,NIT;
खीरों के प्राइमरी विद्यालय मानपुर अतरहर में मंगलवार को प्राइमरी स्कूल के छात्र-छात्राओं को जूते-मोजे और स्वेटर दिए गए। बच्चे जूते मोजे और स्वेटर पाकर बच्चों की ख़ुशी का ठिकाना नही रहा।
अभिभावाक भी खुश दिखे। प्राइमरी विद्यालय मानपुर में शिक्षण कार्य की स्थिति काफी बेहतर और अनुशासन पर भी पूरा ध्यान दिया जा रहा है। यही वजह है की छात्र-छात्राए पूरी लगन से शिक्षा ग्रहण कर पारहे है। प्राइमरी विद्यालय के हेड मास्टर कौशिक वर्मा,प्रबन्ध समिति अध्यक्ष साबरमती,अध्यापिक अंजली सिंह,स्नेहा गुप्ता,नीता देवी मौजूद रही।
