देलाखारी बालिका छात्रावास में लापरवाही के आरोप, अधीक्षिका पर कार्रवाई की मांग तेज | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

देलाखारी बालिका छात्रावास में लापरवाही के आरोप, अधीक्षिका पर कार्रवाई की मांग तेज | New India Times

जुन्नारदेव विधानसभा अंतर्गत तामिया के देलाखारी स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास की शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। छात्रावास में अव्यवस्था और अनियमितताओं की शिकायत परिजनों द्वारा जिला परियोजना समन्वयक को की गई है।

देलाखारी बालिका छात्रावास में लापरवाही के आरोप, अधीक्षिका पर कार्रवाई की मांग तेज | New India Times

शिकायत पत्र में आरोप लगाया गया है कि अधीक्षिका दीपीका नंदनी भारत पिछले सात वर्षों से पदस्थ हैं और इस दौरान उनसे कई अनियमितताएँ एवं बच्चियों के साथ अभद्र व्यवहार की शिकायतें सामने आई हैं।

परिजनों का कहना है कि—

बच्चियों को मिलने वाली सुविधाएँ उनसे वंचित की जाती हैं।

भोजन गुणवत्ताहीन और पर्याप्त मात्रा में नहीं दिया जाता।

रोटियाँ गिनती की मिलती हैं और लकड़ी के चूल्हे पर रोटियाँ बनाने के लिए बच्चियों को मजबूर किया जाता है।

बच्चियों से कपड़े धुलवाने, झाड़ू-पोंछा कराने और बाथरूम की नालियाँ साफ करवाने जैसे कार्य भी कराए जाते हैं।

ओढ़ने-बिछाने के कपड़े भी घर से मंगवाए जाते हैं।

बिस्तर राशि वर्षों से बच्चियों के खातों में जमा नहीं की गई है।

दूध, फल, बिस्किट जैसी सुविधाएँ भी कभी नहीं दी जातीं।

आरोप यह भी है कि अधीक्षिका बच्चियों को धमकाती हैं कि यदि शिकायत की तो छात्रावास से नाम काट दिया जाएगा। उनका दावा है कि उनकी “ऊपर तक पहुँच” है और उन्हें कोई नहीं हटा सकता।

इसके अलावा, परिजनों ने यह भी बताया कि अधीक्षिका के पति भी छात्रावास परिसर में ही निवास करते हैं, जो नियमों के विपरीत है।

परिजनों ने अधीक्षिका को तत्काल हटाकर नई नियुक्ति करने की मांग की है। शिकायत के बाद भी अभी तक अधिकारियों द्वारा कोई स्पष्ट कार्रवाई नहीं की गई है।

इनका कहना है:

बीआरसी किशोर पांडे ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है, जाँच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.