श्रीकांत पुरोहित, कन्नद-देवास (मप्र), NIT;
मध्य प्रदेश देवास जिला के कन्नौद थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ पहले तो दो युवकों ने दो महिलाओं की मदद से गैंगरेप किया फिर 2.5 लाख रुपये में बेचने की कोशिश की गई, जिसके आरोप में कन्नौद थाना पुलिस ने कुछ आरोपियों को गिरफ्तार कर लडकी को बरामद कर लिया है।
मिली जानकारी के मुताबिक कन्नौद थाना क्षेत्र के एक गांव में दो महिलाओं ने एक नाबालिग लडकी को बहला फुसलाकर कर शौच के बहाने जंगल की तरफ ले गईं और दो लडकों के पास छोड दिया जहां दोनों ने लडकी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
गैंगरेप पीडित लडकी ने बताया कि आरोपी महिलाओं ने बहला फुसलाकर अपने साथ शौच के लिए पास के ही जंगल में ले गईं एवं वहाँ खड़े दो युवकों के पास लेजा कर छोड़ दिया। आरोपी युवकों ने पहले उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया फिर अपने साथ बाइक पर बैठा कर अपहरण कर देवास ले गये एवं देवास में इटवा कालोनी में स्थित अपने रिश्तेदार के यहां छोड़ दिया। वहां केई दिनों तक लड़की के साथ दुष्कर्म किया गया उसके बाद लड़की को महिला आरोपी रेखा बाई एवं गायत्री बाई ने अपने साथ बस में बिठा कर सालकनूर लेकर आईं, यहा लाकर एक जाट के माकन में छोड़ दिया जहां लड़की को 2.50 लाख में बेचने का प्रयास किया जा रहा था। इसी दौरान लड़की के पिता ने कन्नौद थाने में आकर लड़की की अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई एवं कुछ लोगों के खिलाफ अपहरण की शंका जाहिर की। पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एक टीम गठित की, जिसमें S.D.O.P शेरसिंह भूरिया एवं T.I अर के.चतुर्वेदी एवं S.I अर्जुन सिंह राठौर ने जांच प्रारम्भ कर आरोपी को सलकनपुर से गिरफ्तार किया। कन्नौद पुलिस पूरे मामले की जांच और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी की कोशिश कर रही है।
