RBI का बड़ा फैसला: अब Zero Balance BSBD खाता बनेगा Full-Feature Saving Account | New India Times

दयाशंकर पांडेय, ब्यूरो चीफ, प्रतापगढ़ (यूपी), NIT:

RBI ने BSBD (Basic Savings Bank Deposit) यानी Zero-Balance खातों के लिए नए दिशानिर्देश जारी किए। भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने जीरो-बैलेंस बेसिक सेविंग्स बैंक डिपॉज़िट (BSBD) खातों को लेकर बड़ा निर्णय लिया है। अब BSBD अकाउंट को साधारण सेविंग्स बैंक खाते जैसा माना जाएगा। नए नियम 1 अप्रैल 2026 से लागू होंगे।

BSBD खाता धारकों को मिलने वाली सुविधाएँ (पूरी तरह मुफ्त)

• न्यूनतम बैलेंस रखने की कोई आवश्यकता नहीं।

• फ्री ATM/डेबिट कार्ड — बिना किसी वार्षिक शुल्क के।

• कम-से-कम 25 पन्नों की चेकबुक (यदि ग्राहक चाहे)।

• इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, UPI, NEFT, IMPS जैसी डिजिटल सेवाएँ फ्री।

• हर महीने नकद या चेक जमा करने की कोई सीमा नहीं, अनलिमिटेड जमा।

• महीने में कम-से-कम 4 बार फ्री निकासी — ATM या बैंक ब्रांच से।

• पासबुक या मासिक स्टेटमेंट बिल्कुल मुफ्त।

• ग्राहक चाहें तो अपने मौजूदा सेविंग अकाउंट को BSBD अकाउंट में बदल सकते हैं।

इस फैसले से लाभ

RBI का यह निर्णय लाखों बैंक ग्राहकों को राहत देगा। BSBD अकाउंट अब एक फुल-फीचर Zero Balance खाता बन गया है, जिसमें ATM, चेकबुक और डिजिटल पेमेंट जैसी सुविधाएँ बिना शुल्क मिलेंगी। इससे बैंकिंग और भी सरल, सस्ती और पारदर्शी हो जाएगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version