संदीप शुक्ला, ग्वालियर (मप्र), NIT;
मानव अधिकार प्रोटेकशन के ग्वालियर चंबल संभाग अध्यक्ष राजेंद्र ने झा समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की। मध्यप्रदेश के भिंड में आयोजित सम्मान समारोह में मानव अधिकार प्रोटेक्शन के ग्वालियर चंबल संभागीय अध्यक्ष राजेंद्र झा ने राष्ट्रीय पैरा कैनोइंग प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर झा समाज का नाम रोशन करने वाली पूजा का किया सम्मान किया।
मानव अधिकार प्रोटेक्शन की ओर से 1100 सौ रुपए का नगद पुरस्कार व झा समिति की ओर से ₹11000 का चेक सम्मान स्वरूप पूजा को भेंट किया गया। पूजा दोनों पैरों से विकलांग होते हुए भी उन लोगों के लिए मिसाल है जो आज भी बेटा बेटी में फर्क समझते हैं। संभागीय अध्यक्ष ने अपने उद्बोधन में कहा कि मानव अधिकार सभी जनता का अधिकार है एवं उन्हें अधिकार है कि वो सभी अपने अधिकार को जानें।
राजेंद्र झा ने कहा कि मानवाधिकार प्रोटेक्शन का विस्तार जल्द ही चंबल संभाग में होने जा रहा है और कोई भी पीड़ित व्यक्ति कभी भी संगठन के किसी भी व्यक्ति से संपर्क कर सकता है, जिसकी विधिवत मदद की जाएगी। आप सभी गणमान्य सदस्यों से निवेदन है कि अधिक से अधिक आप सभी हमसे जुड़े एवं अपने अधिकार को समझते हुए भारतीय नागरिक होने का परिचय दें।
