उर्दू मजलिस के तत्वाधान में डॉ. शाह आलम ख़ान के सम्मान में आयोजित काव्य गोष्ठी का सफ़ल आयोजन | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, मुंबई, (महाराष्ट्र) NIT:

उर्दू मजलिस के तत्वाधान में विगत दिवस यहां एक विशेष काव्य गोष्ठी का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया, जिसमें शहर के साहित्यकारों, कवियों, शिक्षाविदों और उर्दू भाषा के प्रेमियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह कार्यक्रम आली जनाब डॉ. शाह आलम ख़ान, पूर्व प्रबंध निदेशक, बी एम सी बैंक के सम्मान में आयोजित किया गया था, जो मुंबई की साहित्यिक और सांस्कृतिक गतिविधियों के प्रमुख संरक्षक के रूप में विख्यात ही नहीं उर्दू भाषा और उर्दू की साहित्यिक गतिविधियों के प्रमुख समर्थकों में से एक माने जाते हैं।

डॉ.शाह आलम ख़ान की शैक्षणिक अर्हता एवं योग्यता यह है कि वह उर्दू और अंग्रेज़ी दोनों ही विषयों में परा स्नातक अर्थात एम ए होने के साथ ही एल एल एम और सहकारी कानून में पीएचडी की उपाधि धारक हैं। साहित्य के प्रति उनके गहरे अनुराग और उर्दू भाषा के प्रति उनके विशेष लगाव को देखते हुए यह काव्य गोष्ठी डॉक्टर शाह आलम के सम्मान में आयोजित की गई थी। इस मौके पर जनाब डॉ. शाह आलम साहब को उनके दीर्घकालीन साहित्यिक योगदान, उर्दू भाषा के प्रति समर्पण तथा सामाजिक सेवाओं में योगदान के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

सम्मानित अतिथियों की उपस्थिति

कार्यक्रम में कई सम्मानित शख्सियतों और सम्मानित हस्तियों ने शिरकत की। मुख्य अतिथि के रूप में शामिल थे महाराष्ट्र उर्दू साहित्य अकादमी मुंबई के अध्यक्ष आली जनाब सैयद हसीन अख्तर साहब और प्रख्यात उर्दू शायर जनाब शमीम अब्बास साहब। कार्यक्रम की अध्यक्षता मौलाना आलम नदवी साहब (पूर्व विभाग अध्यक्ष, अरबी भाषा विभाग महाराष्ट्र कॉलेज मुंबई) ने की।

इन प्रसिद्ध शायरों ने पेश किए कलाम

इस काव्य गोष्ठी में कई विख्यात शायरों ने अपने कलाम पेश किए, जिसमें जनाब हामिद इक़बाल सिद्दीक़ी, जनाब इरफ़ान जाफ़री, वजाहत हुसैन दाएम, मोहतरमा सैय्यदा तबस्सुम नाडकर, जनाब मकसूद आफ़ाक़, जनाब आमिर मसूद और अविनाश तुकाराम तायडे का नाम शामिल है कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर ज़ाकिर खान ज़ाकिर ने किया।

विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति

मेहमान ए ख़ुसूसी के तौर पर महाराष्ट्र राज्य उर्दू अकादमी के पूर्व अध्यक्ष जनाब खुर्शीद सिद्दीकी साहब, महाराष्ट्र कांग्रेस के दिग्गज नेता एवं एमपीसीसी प्रवक्ता जनाब निज़ामुद्दीन राइन, जनाब सुलतान मालदार, जनाब सोहेल सुबेदार, जनाब शुजाउद्दीन अंसारी, जनाब एम ऱफ़ीक शेख, ओपन एयर टाइम्स की प्रधान संपादक डॉक्टर ताहेरा एहसान और वरिष्ठ पत्रकार जनाब सैयद सलमान आदि मौजूद थे।

अतिरिक्त विशेष आकर्षण

कार्यक्रम में अविनाश तुकाराम तायड़े, जो एक शासकीय कर्मचारी हैं ,उन्होंने मराठी भाषा में अपनी काव्य रचना प्रस्तुत करके बाज़ौक़ सामइन को मंत्रमुग्ध कर दिया।मराठी शायर श्री अविनाश तुकाराम तायड़े ने अपने काव्य रचना के माध्यम से यह संदेश दिया जाति और भाषा से ऊपर उठकर इंसानियत और आपसी भाईचारा सर्वोपरि है। उनके इस विचार और प्रस्तुति की सभी उर्दू शायरों ने मुक्त कंठ से सराहना की। उपस्थित प्रबुद्ध जनों (सामईन) और कवियों ने उन का इंतेहाई गर्म जोशी से पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

आयोजन और सहयोग

यह कार्यक्रम उर्दू मजलिस के तत्वाधान में संस्था के अध्यक्ष एवं महाराष्ट्र के प्रमुख राजनेता एडवोकेट सैयद जलालुद्दीन साहब के मार्गदर्शन और दिशा निर्देशन में आयोजित किया गया था। जिसमें संस्था के महासचिव डॉक्टर ज़ाकिर खान ज़ाकिर और एयर ओपन टाइम्स की प्रधान संपादक डॉक्टर एहसान साहिबा की भी महत्वपूर्ण भूमिका एवं योगदान था।

कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न

काव्य गोष्ठी का समापन उत्साहपूर्ण एवं सौहार्द पूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। उपस्थित प्रबुद्ध जनों ने इस साहित्यिक आयोजन और साहित्यिक गुणवत्ता की और डॉ शाह आलम साहब को समर्पित इस आयोजन की सराहना की। अंत में उर्दू मजलिस के सभी पदाधिकारीगण और सदस्यों ने आगंतुक अतिथियों, कवियों और सहयोगियों को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया और आभार प्रकट किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version