मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:
जुन्नारदेव थाना क्षेत्र में दुष्कर्म का एक मामला सामने आया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी युवक ने लड़की का मोबाइल नंबर लेकर उससे लगातार फोन पर बात की और शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। बताया जा रहा है कि आरोपी ने नदी के पास दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।
जब लड़की गर्भवती हुई और उसने युवक से शादी करने की बात कही, तो आरोपी ने शादी से साफ इनकार कर दिया और फोन पर बात करना भी बंद कर दिया। वर्तमान में पीड़िता लगभग 4 माह की गर्भवती है।
पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 434/25 के तहत संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। कार्रवाई में थाना प्रभारी राकेश बघेल एवं पुलिस टीम शामिल रही।
