फ़िल्म पद्मावत की रिलीज पर पुलिस मुख्यालय का आदेश, कानून- व्यवस्था बिगड़ने नहीं दी जायगी | New India Times

अबरार अहमद खान/शेख नसीम, भोपाल, NIT; ​फ़िल्म पद्मावत की रिलीज पर पुलिस मुख्यालय का आदेश, कानून- व्यवस्था बिगड़ने नहीं दी जायगी | New India Timesजैसे- जैसे फ़िल्म पद्मावती की रिलीज होने की तारीख करीब आती जा रही हैं, मध्य प्रदेश में विरोध तेज होता जा रहा है।

पुलिस मुख्यालय से आई जी मकरंद देउस्कर ने सभी जिलो के एस पी को आदेश दिया है कि अपने – अपने जिले की क़ानून – व्यवस्था को बिगड़ने न दिया जाए। जहाँ भी विरोध प्रदर्शन हो वहां की पूरी जानकारी ली जाए और उस प्रदर्शन को काबू में करने की कोशिश की जाए।

इधर भोपाल आई जी धर्मेन्द्र चौधरी ने भी कहा है कि भोपाल में कानून – व्यवस्था को बिगड़ने नहीं दिया जायगा। उन्होंने कहा कि फ़िल्म का विरोध शांतिपूर्ण तरीक़े से हो। अगर विरोध प्रदर्शन उग्र होता हैं तो फिर पुलिस उचित कार्यवाही करके उस प्रदर्शन को रोकेगी।किसी को भी क़ानून व्यवस्था को बिगाड़ने नहीं दिया जाएगा। मालूम हो की सुप्रीम कोर्ट ने फ़िल्म पद्मावत को रिलीज करने का आदेश जारी कर दिया हैं। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद करणी सेना फ़िल्म को राज्य में रिलीज होने पर उग्र प्रदर्शन करने की धमकी दे रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version