विधायक खेल स्पर्धा इटवा का दो दिवसीय महोत्सव संपन्न | New India Times

अबरार अली, ब्यूरो चीफ, सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:

दो दिवसीय विधायक खेल स्पर्धा महोत्सव इटवा का समापन शनिवार को हुआ। स्पर्धा में सीनियर बालिका वर्ग माता प्रसाद जायसवाल इंटर कॉलेज के छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

मुख्य अतिथि जिला युवा कल्याण अधिकारी विनय प्रताप राव, जिला खेल कीड़ा अधिकारी आशुतोष अग्निहोत्री और व्यायाम शिक्षक सिद्धार्थनगर देवेंद्र पांडेय आदि सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ देकर क्षेत्रीय खेल कल्याण अधिकारी गंगा प्रसाद प्रजापति व प्रधानाचार्य रमाकांत द्विवेदी ने सम्मानित किया।

अतिथियों ने खेल स्पर्धा में बच्चों के मनोबल बढ़ाने के लिए काफी समय तक खेल का आनंद लिए तथा विजयी टीम को मेडल मोमेंटो व प्रमाण पत्र देखकर प्रोत्साहित करने के साथ सभी प्रतिभागी टीम व कोच के प्रति सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया। आज प्रतियोगिता के दूसरे दिन 06 दिसम्बर 2025 को इस खेल स्पर्धा में सीनियर  बालिका वर्ग माता प्रसाद जायसवाल इंटर कॉलेज के छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

श्रीमती यशोदा देवी पांडेय कन्या इंटर कॉलेज की बच्चियों ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। पानी संस्थान खुनियांव की बच्चियों ने दमखम के साथ खेल में अपना प्रदर्शन किया। सभी प्रतिभागी टीम व कोच को जलपान व नाश्ते की व्यवस्था क्षेत्रीय खेल कल्याण अधिकारी के द्वारा कराया गया। विधानसभा के अनेक विद्यालय के बच्चों ने प्रतिभा किया। खेल के दूसरे दिन पुरस्कार वितरण के बाद राष्ट्रगान हुआ उसके बाद खेल के समापन की घोषणा विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा किया गया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से उप प्रधानाचार्य अशोक तिवारी, प्रधानाचार्य श्रीमती यशोदा देवी पांडेय कन्या इंटर कॉलेज रंजना पांडेय, जिला अध्यक्ष वित्तविहीन शिक्षक महासभा सिद्धार्थनगर श्याम नंदन शुक्ला, ज्ञानदेव मौर्य, तौकीर आलम, अवधेश कुमार चतुर्वेदी, व्यायाम शिक्षक रवि नंदन, वसी अहमद, दिलीप कुमार मौर्य, विनोद कुमार मौर्य, दिनेश कुमार दूबे, रवि शंकर मिश्रा, डीके दूबे, संजीव, प्रतिष्ठा पांडेय, अमित मिश्रा, राकेश कुमार पांडेय, सर्वेश पांडेय, जगजीत पांडेय, केसरी नंदन, फजलुर्रहमान आदि उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version